Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : खुशी मातम में बदली, करमा पर्व के दौरान व्यक्ति की करंट लगने से मौत, बच्चा झुलसा

Advertisement
Advertisement
Koderma :  जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित डोंगोडीह में करमा मनाने के दौरान एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी. जबकि एक बच्चा झुलस गया, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. मृतक की पहचान डोंगोडीह निवासी 34 वर्ष विनोद साव (पिता दीपन साव) के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान विशाल कुमार पिता सीताराम साव के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है. खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-hearing-in-hc-on-october-3-decision-expected/">रांची

हिंसा मामला : 3 अक्टूबर को HC में सुनवाई, फैसले की उम्मीद)

बच्चे को बचाने में विनोद की गयी जान

मिली जानकारी के अनुसार, डोंगोडीह के लोग करमा पर्व मना रहे थे. इसी दौरान एक बच्चा बिजली खंभे की चपेट में आ गया. विनोद साव दौड़कर बच्चे को बचाने के लिए गया. इस क्रम में वह भी करंट की चपेट में आ गया. किसी तरह बच्चा को तो बचा लिया गया, लेकिन विनोद साव की करंट लगने से मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : पटना-हावड़ा">https://lagatar.in/patna-howrah-vande-bharat-express-starts-operating/">पटना-हावड़ा

वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू, जानें किराया, टाइम टेबल सहित अन्य जानकारियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही