Search

 
 
 

कोडरमा : व्हाट्सएप्प से चंदा कर किया गरीब बेटी की शादी में सहयोग

 
Koderma :  मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत व्हाट्सएप्प हेल्प ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन चंदा व नगद चंदा जमा कर मदद की गई. मरकच्चो दरग़ाह मुहल्ला निवासी मुमताज़ शेख़ की बेटी की शादी में कुल 30 हज़ार रु नगद यूथ मोमिन कान्फ्रेंश के कोडरमा जिला अध्यक्ष नौशाद अंसारी के नेतृत्व में दिया गया. उन्होंने कहा कि यह हेल्प ग्रुप जरुरतमन्दों के लिए ही बनाया गया है. इस ग्रुप में हमारे क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ दूसरे राज्य के लोग भी इस ग्रुप से जुड़े हैं, जिसमें सभी समुदाय के लोग शामिल हैं. कहीं भी किसी को भी जब मदद की जरूरत होती है तब ये ग्रुप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का काम करता है. नौशाद अंसारी ने बताया कि इससे पहले भी कई बार यह ग्रुप मदद के लिए आगे आया है. मौके पर जावेद आलम, मो. यूसुफ अंसारी, आशीष पांडेय, बसिर मियां, मनुवर अंसारी, सूरज रविदास, ताहिर आलम, हसमत अंसारी, अज़ीज़, मो. मिन्हाज आलम, विकास कुमार, तस्लीम, शोकत अली, सेराज अहमद, दीपक कुमार, शमीम अंसारी, अबुल रज़ा, सद्दाम हुसैन, अजमल, नईम, अफजल, अफ़रोज़, इसराइल अंसारी, शमसेर हसन, पंकज सिंह, रमेश कुमार सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–देवघर">https://lagatar.in/deoghar-gang-rape-case-four-accused-arrested-three-still-absconding/">देवघर

गैंगरेप मामलाः चार आरोपी अरेस्ट, तीन अब भी फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही