Search

 
 
 

कोडरमा : वैश्य हलवाई महासभा का होली मिलन सह सम्मान समारोह

 
Jhumritilaiya, Koderma:  कान्य-कुब्ज वैश्य हलवाई महासमा के तत्वावधान में होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि कान्य-कुब्ज वैश्य हलवाई महास‌भा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह की शुरूआत की. इस अवसर पर झारखण्ड प्रदेश कान्यकुब्ज वैश्य समाज के महामंत्री दीनानाथ प्रसाद गुप्ता, गया की जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी भी मौजूद थे. कार्यक्रम में सबसे पहले सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी. वहीं शैक्षणिक सत्र 2021-22 व 2022-23 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80% अंक से अधिक प्राप्त करने वाले मेघावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सतरंगी छटा बिखेरी. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-let-the-gulal-fly-in-your-courtyard-during-holia/">कोडरमा

: होलिया में उड़े रे गुलाल मैया तेरे आंगन में…   

हलवाई समाज में एकजुटता जरूरी : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता

मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हलवाई समाज का उत्थान उत्तरोतर हो रहा है. इसे और बढ़ाने के लिए आपसी एकजुटता जरूरी है. होली की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में जहां एकजुटता दिखती है वहीं बच्चे अपनी प्रतिभा को उजागर करते हैं. वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि रंगो का पर्व होली सारे गिले सिकवे भूलने व आपसी एकता का संदेश देता है. होली सौहार्द व भाईचारा का संगम है. मौके पर विनोद गुप्ता, संजीत साहा, विनोद प्रसाद गुप्ता, अमर गुप्ता, रणजीत गुप्ता, चंदन गुप्ता, विपिन गुप्ता, शशि गुप्ता, अनिल गुप्ता, कुणाल गुप्ता, ईशा गुप्ता, आशिष गुप्ता, मोनू गुप्ता, आकाश गुप्ता, मिक्कू गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, प्रभु गुप्ता, मनीष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, संजय गुप्ता आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-गुमला">https://lagatar.in/gumla-villagers-gathered-in-mass-marriage-ceremony-in-telgaon/">गुमला

: तेलगांव में सामूहिक विवाह समारोह में उमड़े ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही