Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : होमगार्ड जवान रंजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत, शोक

Advertisement
Advertisement
Jaynagar(koderma) : जयनगर प्रखंड के जयनगर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत ग्राम सांथ निवासी होमगार्ड जवान रंजीत कुमार (42 वर्ष), पिता सुरेंद्र प्रसाद मिस्त्री की रविवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह पिछले कई महीनों से बीमार थे. रांची के रिम्स और कोडरमा सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. बीती रात कोडरमा सदर अस्पताल में उनका निधन हो गया. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया. इसके बाद उनके शव को निवास स्थान सांथ लाया गया, जहां प्रभारी राजेंद्र राणा सहित जयनगर पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इससे पूर्व बीडीओ सह सीओ गौतम कुमार व अंचल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने मृतक रंजीत कुमार के निवास स्थान पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही भरोसा दिया कि जवान के आश्रितों को हर संभव मदद भी दिलायी जाएगी. श्रद्धांजलि के बाद मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

होमगार्ड संघ ने जताया शोक

वहीं होमगार्ड संघ के प्रदेश सदस्य अजय यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में होमगार्ड संघ मृतक के परिजनों के साथ खड़ा रहेगा. वहीं उनके निधन पर कंपनी कमांडर जयपाल कुजूर, ओम सती, होमगार्ड संघ के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, जिला सचिव राजेंद्र यादव, राकेश सिंह, दीपक सिंह, दिलीप यादव, सरोज कुमार, संजय यादव, दिनेश्वर यादव, विकास शर्मा, राजेश तिवारी, विजय यादव, मोहम्मद सरफराज, अजीत महतो मनोज पांडेय, राजेश राम, विनोद रविदास, नारायण शर्मा, अनिल गिरी सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

प्रखंड मुख्यालय में शोक सभा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इधर होमगार्ड के जवान रंजीत कुमार के निधन पर प्रखंड मुख्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में अंचल एवं प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रंजीत कुमार के निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी. वही 3:00 बजे सभी कार्यालय को बंद कर दिया. शोक सभा में अंचल निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, नजीर राकेश कुमार, गिरधारी रजक, दीपक कुमार, रवीश कुमार, तामेश्वर कुमार, कौशल किशोर सिंह, पूर्व मुखिया बैजनाथ प्रसाद रजक, होमगार्ड दिनेश यादव, सरफराज खान, नारायण शर्मा, शिव शंकर राणा, सुरेंद्र राणा, पप्पू राणा सहित दर्जनों लोग शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/surendrapal-singh-became-minister-in-rajasthan-10-days-ago-lost-the-by-election-today/">राजस्थान

में 10 दिन पहले बने थे मंत्री, आज उपचुनाव हार गये सुरेंद्रपाल सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही