Search

कोडरमा : पति पर गला दबाकर पत्नी की हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के कांको में महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में मृतका के पति दामोदर पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार संगीता और दामोदर पंडित के बीच वर्ष 2004 में प्रेम विवाह हुआ था. मृतका के परिजनों ने बताया कि दामोदर कुछ काम-धंधा नहीं करता था और दोनों की पांच बेटियां हैं. इस कारण पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी. मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाद की वजह से दामोदर ने संगीता की गला दबाकर हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-three-arrested-including-a-minor-in-the-case-of-gang-rape-of-a-minor/">चाकुलिया

: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

बेटी ने लोगों को दी जानकारी

सुबह करीब पांच बजे मृतका का पति दामोदर पंडित टहलने गया हुआ था. उस वक्त संगीता अपने कमरे में सोई हुई थी. काफी देर बाद भी नहीं जगने पर बेटी उसके कमरे में पहुंची और मां को उठाने की कोशिश की. लेकिन काफी कोशिश के बावजूद उसकी मां नहीं उठी. तब बच्ची ने घर के अन्य लोगों को मामले की जानकारी दी. जब परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे, तो संगीता देवी को मृत पाया. वहीं मृतका के गले में चोट के निशान पाए गए हैं. घटना के बाद मृतका के मायके वाले और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति दामोदर पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया. इसे भी पढ़ें :22-23">https://lagatar.in/upload-the-data-of-budget-expenditure-of-22-23-departmental-officer/">22-23

के बजट खर्च का डाटा अपलोड करें विभागीय अफसर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp