Search

 
 
 

कोडरमा: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मनमाने दाम में बेच रहे हैं व्यापारी

 
Koderma : कोडरमा के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना बालू घाट पर नवलशाही थाना प्रभारी अनिल सिंह ने कार्रवाई की है. रविवार को अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा है. दरअसल मचांच प्रखंड क्षेत्र के नीमाडीह और मसमोहना से हर दिन रात के अंधेर में बालू तस्करी की जी रही है. हालांकि एनजीटी ने बरसात में बालू उठाव पर रोक के बावजूद तस्करी का काम धड़ल्ले से जारी है. स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस का भी इसमें सहयोग है. लोगों का कहना है कि एक-दो बालू लदे गाड़ियों को पकड़कर पुलिस खानापूर्ति करती रहती है. पुलिस व प्रखंड प्रशासन के सहयोग से ही बालू का अवैध कारोबार चल रहा है. जिससे व्यापारी अपनी मनमानी कर रहे हैं. व्यापारी 1200 रूपये की बालू 2500 तक में बेच रहे हैं. बता दें कि इन दिनों अवैध बालू की ढुलाई कोडरमा-गिरिडीह रोड, मसमोहना-महेशपुर रोड व जयनगर-डोमचांच रोड पर की जा रही है. इसे भी पढ़ें - राष्ट्रवादी">https://lagatar.in/sharad-pawar-is-not-deterred-by-split-in-nationalist-congress-party-peoples-support-is-with-us-sanjay-raut/">राष्ट्रवादी

कांग्रेस पार्टी में टूट से विचलित नहीं हैं शरद पवार, लोगों का समर्थन हमारे साथ है : संजय राउत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही