Koderma: कोडरमा जिला में आईएमए और झासा ने संयुक्त रुप से अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर डीसी, सिविल सर्जन, सांसद व विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. जिसमे आगामी बजट सत्र में क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेन्ट एक्ट,और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को पारित करने की मांग की गयी. ज्ञापन में उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जायेगा. वहीं सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि वे अपनी तरफ से राज्य के मुख्यमंत्री से बात करेंगी. साथ ही पत्र के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को इन बातों से अवगत करायेंगी. ज्ञापन देने वालो में आईएमए के सचिव डॉ. नरेश पंडित, झासा के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. शरद कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक सह पूर्व आईएमए के सचिव डॉ. रामसागर सिंह, डॉ सुजीत राज, डॉ सुनील कुमार, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ अभिजीत राय, डॉ सौरभ कुमार मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: अनुबंधकर्मियों">https://lagatar.in/contract-workers-surrounded-residence-health-minister-banna-gupta-shouting-slogans/">अनुबंधकर्मियों
ने किया स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव, जमकर की नारेबाजी [wpse_comments_template]
कोडरमा: आईएमए और झासा ने डीसी व सांसद को सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment