Koderma: कोडरमा जिला के मरकच्चो प्रखंड का लिए प्रखंड प्रमुख पद पर विजय सिंह निर्वाचित हुये. प्रखंड प्रमुख पद के लिए विजय सिंह और नितिन चंद्र गुप्ता उम्मीदवार थे. प्रखंड सभागार में हुये मतदान में विजय सिंह को 13 तथा नितिन चंद्र गुप्ता को 06 मत प्राप्त हुये. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) मनीष कुमार ने मरकच्चो प्रखंड के नव निर्वाचित प्रमुख विजय सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया. इसके अतिरिक्त मरकच्चो प्रखंड के उप प्रमुख पद के लिए पिंकी देवी निर्वाचित हुईं. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-statement-of-amlesh-brother-of-gangster-akhilesh-could-not-be-done/">जमशेदपुर:
गैंगस्टर अखिलेश के भाई अमलेश का नहीं हो सका बयान
: चाट-पकौड़ी बेच कर बेटी को पढ़ाया, बेटी ने मैट्रिक में जिला टॉपर बनकर दिखाया
गैंगस्टर अखिलेश के भाई अमलेश का नहीं हो सका बयान
निर्वाचित सदस्यों को दिलाया गया शपथ
प्रखंड उप प्रमुख पद के लिए पिंकी देवी, ज्योति दास और बेबी खातून उम्मीदवार थी. प्रखंड सभागार में हुये मतदान में पिंकी देवी को 07, ज्योति दास को 06 और बेबी खातून को 06 मत प्राप्त हुये. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) मनीष कुमार ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान समापन के लिए मरकच्चो प्रखंडवासियों को धन्यवाद किया. साथ ही सबसे पहले निर्वाचित सदस्यों को पंचायत समिति सदस्य पद का शपथ दिलाया और उन्हें टीम भावना के साथ मिलकर काम करने की बात कही. जिला प्रशासन लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कटिबद्ध है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक रहे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-taught-daughter-by-selling-chaat-dumplings-daughter-showed-up-as-district-topper-in-matriculation/">धनबाद: चाट-पकौड़ी बेच कर बेटी को पढ़ाया, बेटी ने मैट्रिक में जिला टॉपर बनकर दिखाया
Leave a Comment