Search

 
 
 

कोडरमा :  नकाबपोश बाइक सवारों ने दो युवकों से की छिनतई, मारपीट कर ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवाये

 
Koderma : तिलैया थाना क्षेत्र स्थित गुम्मो सतपुलिया के पास नकाबपोश बाइक सवारों ने दो युवकों से छिनतई की है. इतना ही नहीं बदमाशों ने मारपीट कर दोनों से ऑनलाइन पैसे भी ट्रांसफर करवा लिये. यह घटना 20 जुलाई देर रात की है. लेकिन मामले का खुलासा तब हुआ जब शनिवार देर रात पीड़ित धीरेंद्र कुमार और दोस्त नागेंद्र यादव ने तिलैया पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. थाना में देर से आवेदन देने की बात पूछने पर दोनों युवकों ने बताया कि वो लोग अपने स्तर से छानबीन कर रहे थे. (पढ़ें, पीएम">https://lagatar.in/jayanti-pm-modi-pays-tribute-to-bal-gangadhar-tilak-and-chandrashekhar-azad/">पीएम

मोदी ने जयंती पर बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को नमन किया)

मारपीट कर 9 हजार कैश और दोनों का मोबाइल छीना

धीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह और उसके दोस्त नागेंद्र यादव 20 जुलाई रात करीब 9 बजे अपने परिजन को कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे थे. इस दौरान गुम्मो सतपुलिया के पास बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने चाकू दिखाकर उन्हें रोकने की कोशिश की. जब दोनों वहां से भागने लगे तो बदमाश पीछा करते-करते दोनों को गझंडी रोड ले गये. नकाबपोश युवकों ने 9 हजार कैश और दोनों के मोबाइल छीन लिये. इसके बाद दोनों युवक के साथ मारपीट की और सोनू सिंह नाम के युवक के अकाउंट में 500-500 रुपये ट्रांसफर करवाये. किसी तरह से दोनों वहां से भागे और परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/the-woman-who-escaped-from-rims-was-caught-from-near-the-old-emergency/">रिम्स

से फरार हुई महिला पुराना इमरजेंसी के पास से पकड़ी गयी

नकाबपोश बदमाशों ने किराना मालिक के अकाउंट में पैसे कराये थे ट्रांसफर

धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोनू सिंह नाम के युवक की खोजबीन दोनों अपने स्तर से कर रहे थे. तो उन्होंने पाया कि वह गुम्मो में एक किराना दुकान का मालिक है. जो ऑनलाइन पैसे निकालने और जमा करने का भी काम करता है. किराना मालिक द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर 20 जुलाई को दोनों ने दो अज्ञात युवकों से पूछताछ की. तो उसने युवकों का नाम सागर सिंह और नीरज शर्मा बताया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/tap-water-to-be-provided-to-2-12-lakh-houses-in-hazaribagh-in-eight-months/">हजारीबाग

में आठ माह में पहुंचाना है 2.12 लाख घरों तक नल से जल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही