Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : नये वर्ष के आगमन पर लाखों के मांस-मछली का कारोबार, व्यवसायियों की चांदी

Advertisement
Advertisement
Koderma :  नए वर्ष के अवसर पर जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में लाखों रुपए के मुर्गा, मांस, मछली की बिक्री हुई. भारी कारोबार से व्यवसायियों की चांदी हुई. बता दें कि सुबह से ही ननवेज के लिए लोगों का चौक-चौराहों पर आना जाना आना-जाना शुरू हो गया था. लोग एक-दूसरे को नए साल की शुभकामना देने के साथ-साथ मांस मुर्गा मछली की दुकानों पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए. मांस मछली की दुकान पर धक्का-मुक्की भी होने लगी थी. इसे भी पढ़ें– धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thousands-of-tourists-arrived-for-picnic-on-topchanchi-lake/">धनबाद

: तोपचांची झील पर पिकनिक मनाने पहुंचे हजारों सैलानी

बकरे का मांस 700 रूपये किलो बिका

जहां बकरे का मांस 700 रुपये प्रति किलो तो मुर्गा 150 रुपए प्रति, किलो वहीं मछली 200 रुपये प्रति किलो तक बिके. हालांकि पुत्रदा एकादशी के नहाए खाए के कारण थोड़ा कम व्यवसाय हुआ. परंतु अन्य वर्षो की अपेक्षाकृत अधिक व्यवसाय देखने को मिला. मांस विक्रेता जगदीश महतो ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का व्यवसाय अच्छा रहा. लोगों ने जमकर मांस, मछली व मुर्गा खरीदे.

पिकनिक स्पॉटों पर उमड़ी सैलानियों की भीड़

बता दें कि पिकनिक स्थलों पर भी काफी भीड़ देखी गई. हालांकि पुलिस की पैनी नजर पिकनिक स्थलों पर थी. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस बलों की तैनाती जगह-जगह पर की थी. विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर पुलिस निगरानी करती रही. एक दिन पहले भी पुलिस ने पिकनिक स्थलों की जांच पड़ताल की थी. देखा गया कि लोग नए वर्ष की खुशियां मनाने के लिए कृत संकल्पित थे. कई परिवार के लोग घर में ही पिकनिक का आनंद उठाया, तो कई परिवारों के लोग विभिन्न जगहों पर जाकर पिकनिक का लुफ्त उठाया. इसे भी पढ़ें– सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-meat-fish-business-faded-on-new-year-customers-did-not-reach/">सरायकेला

: नव वर्ष पर फीका रहा मांस-मछली का कारोबार, नहीं पहुंचे ग्राहक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही