Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पोषण सखी संघ की बैठक, विधानसभा पर धरना देने को लेकर हुई चर्चा

Koderma : आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण सखी को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है. 27 फरवरी से झारखंड विधानसभा के समक्ष होने वाले अनिश्चितकालीन धरना की सफलता के लिए सीटू की बैठक हुई. ब्लॉक परिसर स्थित तालाब पार्क में जिलाध्यक्ष गायत्री पासवान की अध्यक्षता में हुई. संचालन जिला सचिव जरीना खातून ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि झारखंड के छह जिलों मे आंगनबाड़ी में कार्यरत 10,388 पोषण सखी को केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा दिया जाने वाला फंड बंद कर दिया गया. इस कारण एक झटके में पिछले वर्ष अप्रैल माह से राज्य सरकार ने हटा दिया. आज उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बच्चो के स्कूल फीस और दवाई के लिए लिए पैसे नहीं जुट रहे हैं. इसे भी पढ़ें:पश्चिम">https://lagatar.in/stoning-on-the-convoy-of-union-minister-of-state-nishith-pramanik-in-cooch-behar-west-bengal/">पश्चिम

बंगाल के कूचबिहार में केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर पथराव

हाईकोर्ट में भी चल रही सुनवाई

मामला का हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है. सड़क पर भी लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है. एक तरफ हेमंत सरकार रोज रिक्तियां भरने की बात कर रही है, दूसरी तरफ दस हजार पोषण सखी अपनी नौकरी वापसी के लिए दर दर भटक रही है. नौकरी वापसी के लिए अब आर पार की लड़ाई पोषण सखी लड़ेगी. निर्माण कामगार यूनियन के सचिव प्रेम प्रकाश ने एकजुट संघर्ष जारी रखने का आह्वान करते हुए कहा कि पोषण सखी बहनों की लड़ाई में हम हमेशा साथ खड़ा रहेंगे. इसे भी पढ़ें:रामगढ़">https://lagatar.in/nda-will-register-biggest-victory-in-ramgarh-sudesh-mahato/">रामगढ़

में सबसे बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो

कोडरमा से जत्था 14 मार्च को रांची रवाना होगा

बैठक में तय किया गया कि विधानसभा पर होने वाले अनिश्चितकालीन धरना में कोडरमा जिला की पोषण सखी का जत्था 14 मार्च को रांची रवाना होगा. बैठक में गायत्री पासवान, जरीना खातुन, रश्मी कुमारी, शाहिना प्रवीण, नाहिद अख्तर, सोनी कुमारी, उर्मिला कुमारी, सरिता कुमारी, रिंकी कुमारी, पिंकी कुमारी, सुबन्ती कुमारी, गुड़िया देवी, अन्नु कुमारी,प्रीति कुमारी, अनीता देवी, शिल्पी देवी, शबाना आजमी, शगुफ़्ता प्रवीण, कुमारी सरिता, मुन्नी देवी, रेखा देवी आदि मौजूद थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही