Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : भगवान परशुराम जयंती को लेकर बैठक, 22 अप्रैल को निकाला जाएगा भव्य जुलूस

Koderma : झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र के गुमो वार्ड नम्बर 21 में सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई. बैठक में भगवान परशुराम जयंती मनाने को लेकर चर्चा हुई. साथ ही पूर्व के कार्यक्रम की समीक्षा की गई. मौके पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष त्रिवेणी पांडेय ने कहा कि 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर संध्या 4 बजे भव्य जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस पांडेय टोला स्थित दुर्गा मंदिर से निकलेगा और गांधी स्कूल, झंडा चौक होते हुए पुनः दुर्गा मंडप पर समाप्त होगा. इसके पूर्व सुबह 7 बजे से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना होगी. इसे भी पढ़ें :टेरर">https://lagatar.in/terror-funding-case-nia-raids-in-lohardaga/">टेरर

फंडिंग मामलाः लोहरदगा में एनआईए की छापेमारी

आयोजन समिति का गठन

उन्होंने कहा कि सभी बाहर से आये अतिथियों के लिए भोजन की व्यस्थता की जाएगी. इस दौरान एक आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष त्रिवेणी पांडेय, उपाध्यक्ष राजीव रंजन शुक्ला, कामेश्वर पांडेय, कुंतलेश पांडेय, वरुण पांडेय, सचिव अशोक पांडेय, सह सचिव संजय पांडेय, दयाशंकर पांडेय,विनय शांडिल्य, मुरली मनोहर पांडेय, कोषाध्यक्ष सूरज पांडेय, सुनील पांडेय, सौरभ पांडेय, अंकेक्षक में मनीष पांडेय, धीरज पांडेय, मदन मोहन पांडेय, संगठन सचिव भरत लाल पांडेय को बनाया गया है. मीडिया प्रभारी संजय पांडेय और कुंतलेश पांडेय को बनाया गया है. वहीं कार्यकारिणी सदस्य में समाज के 15 अन्य लोगो के नाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-outcry-for-drinking-water-in-guhiyapal-villagers-are-digging-wells-with-shramdaan/">बहरागोड़ा

 : गुहियापाल में पेयजल के लिए हाहाकार, ग्रामीण श्रमदान से खोद रहे हैं कुआं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही