Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : मैट्रिक-इंटर की परीक्षा को लेकर बैठक, डीसी ने कदाचार मुक्त परीक्षा पर दिया जोर

Koderma : आगामी 14 मार्च से शुरू होने वाली माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन और विधि व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने बैठक की. मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ माहौल में परीक्षा संपन्न हो, ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में और इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी. कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं. परीक्षा केंद्रों पर समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए सभी तैयारी पूर्व में ही पूरी कर लेने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था, चहारदीवारी, बिजली की व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने के लिए बेंच/कमरे की व्यवस्था, सीसीटीवी, वीक्षक की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें :थाने">https://lagatar.in/godda-sp-suspended-5-policemen-for-drinking-alcohol-in-police-station-watch-video/">थाने

में पी रहे थे शराब, गोड्डा एसपी ने 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना

जिला शिक्षा पदाधिकारी कोडरमा के कार्यालय कक्ष में परीक्षा नियन्त्रण कक्ष की स्थापना की गई है. परीक्षा नियन्त्रण कक्ष में पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. 1. जिला शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा-9431179976 2. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, कोडरमा- 7004993310 3. भरत भूषण राम, लिपिक, जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय, कोडरमा-9973485490 4. अशोक कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, जिला शिक्षा कार्यालय, कोडरमा-8210881592 5. दिनेश गोप, अनुसेवक, जिला शिक्षा कार्यालय, कोडरमा-8409612229 साथ ही e-mail address - kodermarmsa@gmail.com पर भी शिकायत व सुझाव कर सकते हैं. शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा.

माध्यमिक में 13505 और इंटर में 10441 परीक्षार्थी

माध्यमिक परीक्षा 14 मार्च से 3 अप्रैल तक प्रथम पाली में और इंटरमीडिएट परीक्षा दिनांक 14 मार्च से 05अप्रैल तक द्वितीय पाली में होगी. माध्यमिक परीक्षा-2023 के लिए कोडरमा जिला में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें कुल 13505 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कोडरमा जिला में कुल 09 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें कुल 10441 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

माध्यमिक परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्र

सी.एच प्लस 2 उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, सीडी बालिक उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, राजकीयकृत प्लस 2 उच्च विद्यालय कोडरमा, गांधी उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय इंदरवा देहाती कोडरमा, रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया, झुमरी तिलैया कॉमर्स इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय उरवां चंदवारा, आदर्श मध्य विद्यालय चंदवारा, रा.मो.म.मो प्लस 2 उच्च विद्यालय चंदवारा, सर्वोदय प्लस 2 उच्च विद्यालय मरकच्चो, परियोजना प्लस 2 उच्च विद्यालय देवीपुर (मरकच्चो), उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेहराडीह डोमचांच, राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय डोमचांच, इंटर महाविद्यालय डोमचांच, उच्च विद्यालय फुलवरिया डोमचांच, सी.एम प्लस 2 उच्च विद्यालय डोमचांच, राजकीयकृत प्लस 2 उच्च विद्यालय जयनगर, परियोजना बालिक उच्च विद्यालय जयनगर, कन्या मध्य विद्यालय जयनगर, राज्य संपोषित प्लस 2 उच्च विद्यालय बासोडीह सतगावां, मध्य विद्यालय बासोडीह सतगावां, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलीडीह सतगावां, मध्य विद्यालय मकतब शिवपुर सतगावां शामिल है. इसे भी पढ़ें :जेल">https://lagatar.in/if-you-run-away-from-jail-you-will-get-strong-shock-electric-fencing-will-be-guarded/">जेल

से भागे तो लगेगा ‘जोर का झटका’, इलेक्ट्रिक फेंसिंग का होगा पहरा

इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्र

सी.डी बालिक उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, सी.एच प्लस 2 उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, प्लस 2 उच्च विद्यालय कोडरमा, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा, गांधी उच्च विद्यालय झुमरी तिलैया, रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया, झुमरी तिलैया कॉमर्स इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया, इंटर महाविद्यालय डोमचांच, सी.एम प्लस 2 उच्च विद्यालय डोमचांच शामिल है. बैठक में मुख्य रुप से पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुभाष यादव, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद राम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही