Search

 
 
 

कोडरमा : अहिबरण वंशज के सदस्यों ने बिरहोर कॉलोनी में मनाया दीपोत्सव

 
Koderma : तिलैया बस्ती स्थित बिरहोर कॉलोनी में अहिबरण वंशज मोदी वर्णवाल समाज ने दिपावली उत्सव बाटें खुशियाँ कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान समाज के सदस्यों ने बिरहोर समाज के लोगों के बीच मिठाई, नमकीन, दीपक, तेल, पटाखा का वितरण किया. अध्यक्ष सूर्यदेव मोदी ने कहा कि दीवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार होता है, अपने घर तो सब रोशन करते है औरों के घर रोशन करके अच्छा लगता है. बिरहोर बच्चों के बीच दिवाली मनाने से बच्चे काफी खुश थे. सचिव पंकज वर्णवाल ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है, वंशज हमेशा से सामाजिक कार्य करने में आगे रहा है. मौके पर परियोजना निदेशक पल्लव कुमार, अहिबरण वंशज के संरक्षक ईश्वरदेव वर्णवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज चंद्रा, सह सचिव विकास कुमार, वरुण मोदी, चंदन वर्णवाल, पवन कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-rangoli-and-diya-decoration-competition-organized-in-girls-high-school/">चक्रधरपुर

: बालिका उच्च विद्यालय में रंगोली व दिया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित [wpse_comments_tempate]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही