Search

 
 
 

कोडरमा : खनन टास्क फोर्स की बैठक, डीसी ने अवैध खनन पर रोक लगाने का दिया निर्देश

 
Koderma : उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान उपायुक्त ने अवैध पत्थर/क्रशर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन के रोकथाम पर चर्चा की. पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी से कार्रवाई की जानकारी ली. उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी को बिना नंबर व ओवरलोड वाहनों की जांच करते हुए विधिसंगत कार्रवाई करने को कहा. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-onam-is-celebrated-on-the-birth-anniversary-of-lord-vamana-p-rajagopal/">बोकारो

: भगवान वामन की जयंती में मनाया जाता है ओणम – पी राजगोपाल

प्रदूषण सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर जोर

मेघा भारद्वाज ने क्रशरों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के भी निर्देश दिये. कहा कि वैसे क्रशर और खादान जो प्रदूषण सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं, वैसे क्रशरों की जांच करते हुए कार्रवाई करें. साथ ही संयुक्त रूप से टीम बनाकर अवैध रूप से ब्लू स्टोन के उत्खनन करने वालों के खिलाफ कदम उठायें.. बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.. इसे भी पढ़ें :मातृ">https://lagatar.in/exercise-to-reduce-maternal-mortality-blood-storage-units-will-be-established-in-124-chcs-of-jharkhand/">मातृ

मृत्यु दर में कमी लाने की कवायद, झारखंड के 124 सीएचसी में होगी ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही