Search

 
 
 

कोडरमा: स्कूल की छत से गिरी नाबालिग, इलाज के दौरान मौत

 
Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की स्कूल की छत से गिरने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार छात्रा थाना क्षेत्र के मॉडर्न पब्लिक स्कूल की 11वीं क्लास में पढ़ती थी. बताया जाता है कि मृतका का किसी बात पर अपनी मां से कहा सुनी हो गयी थी. इसके बाद वह वापस स्कूल पहुंच गई. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/before-modis-visit-the-party-engaged-in-increasing-the-bjp-in-santhal-hundreds-of-people-took-membership/">पीएम

मोदी के दौरे से पहले संथाल में कुनबा बढ़ाने में जुटी बीजेपी
छुट्टी के बाद स्कूल आने पर गॉर्ड ने आने का कारण पूछा. इस पर उसने क्लास में किताब छूटने की बता बतायी. उसके बाद वह स्कूल के अंदर चली गई. कुछ समय बाद स्कूल होस्टल के छात्र शोर मचाने लगे. आवाज सुनकर कर्मचारी जब अंदर गए तो छात्रा को जमीन पर गिरा पाया. स्कूल के कर्मचारी आनन फानन में उसे उठा कर सदर अस्पताल कोडरमा ले गये. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें- TMC">https://lagatar.in/controversial-tmc-mp-mahua-moitra-said-does-not-want-to-live-in-an-india-where-bjps-patriarchal-brahminical-outlook-dominates/">TMC

सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ऐसे भारत में नहीं रहना चाहती, जहां भाजपा का पितृसत्तात्मक ब्राह्मणवादी दृष्टिकोण हावी है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही