Search

 
 
 

कोडरमा : शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया मुहर्रम, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

 
Satgawan, Koderma : सतगावां प्रखंड में शनिवार को हसन-हुसैन की शहादत का त्योहार मुहर्रम शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया. पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम का त्योहार प्रांपरिक ढंग से मनाया गया. मौके पर ताजिया जुलूस निकाला गया. गाजे-बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए. ताजिया जुलूस में शामिल युवकों ने लाठी, डंडा, तलवार से एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कलाबाजी का प्रदर्शन किया. वहीं मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. इसके अलावे विभिन्न गांवों में शांतिपूर्ण तरीके मुहर्रम मनाया गया. इसे भी पढ़ें :बरसात">https://lagatar.in/the-thirst-of-the-capital-residents-is-quenched-by-the-reliance-on-tankers-even-in-the-rain/">बरसात

में भी टैंकर के भरोस बुझ रही राजधानीवासियों की प्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही