Search

 
 
 

कोडरमा : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन का एक दिवसीय धरना, 4 लोगों की हत्या का किया विरोध

 
Koderma :  राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन कोडरमा ने डीसी ऑफिस के सामने एक दिवसीय धरना दिया. लोगों ने 4 महीने में साहू समाज के 4 लोगों की हत्या को लेकर विरोध जताया. महासंगठन ने धरना देकर उपायुक्त को 3 सूत्री मांग पत्र सौंपा और उसे अविलंब पूरा करने की मांग की. महासंगठन ने कहा कि अगर 15 से 20 दिनों में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वो बृहद स्तर पर आंदोलन करेंगे. (पढ़ें, सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-courts-question-to-the-election-commission-and-the-central-government-tell-in-a-week-how-to-stop-free-gift/">सुप्रीम

कोर्ट का चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से सवाल, एक सप्ताह में बतायें, रेवड़ी कल्चर पर रोक कैसे लगे)

चार लोगों की हत्या से साहू समाज मर्माहत और आक्रोशित

महासंगठन के जिला अध्यक्ष किशोर साहू ने कहा कि चार माह में साहू समाज के चार लोगों की हत्या हुई है. इससे पूरा साहू समाज मर्माहत और आक्रोशित है. किशोर साहू ने बताया कि अर्जुन साव, रंजीत साव , नारायण महतो और वासुदेव साव की हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये. राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने चारों मृतक के परिवार वाले को उचित मुआवजा देने की मांग की. साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी है. इसे भी पढ़ें : Yes">https://lagatar.in/yes-bank-dhfl-fraud-case-ed-attaches-assets-worth-rs-415-crore-of-sanjay-chhabria-and-avinash-bhosle/">Yes

Bank-DHFL Fraud Case : ईडी ने संजय छाबड़िया और अविनाश भोसले की 415 करोड़ की संपत्ति जब्त की [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही