Search

कोडरमा : नेताजी जन्मोत्सव समिति ने मनायी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Koderma : झुमरीतिलैया स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर सुभाष चंद्र बोस की 127 वीं जयंती मनायी गयी. नेताजी जन्मोत्सव समिति ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक और भारत के आजादी के महानायक को याद किया. समिति के लोगों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान समिति के अध्यक्ष अशोक दासगुप्ता, सचिव मनोज सहाय पिंकू, संस्थापक सदस्य लक्ष्मण यादव, वरिष्ठ सदस्य दासरथी बनर्जी, सदस्य सुधन्य घोष, डॉक्टर राम सागर सिंह सहित जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे. जन्मोत्सव समिति के सचिव सहाय ने बताया कि कोरोना काल से पहले स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था. इस बार सुभाष चौक पर नेशनल हाइवे बनने के कारण सादगी से कार्यक्रम किया गया. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-bhajan-organized-in-sankat-mochan-hanuman-temple-devotees-danced/">कोडरमा

: संकट मोचन हनुमान मंदिर में भजन का हुआ आयोजन, झूमे श्रद्धालु)

सांसद ने सुभाष चौक पर पार्क बनाने की कही बात

जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से कोडरमा सांसद, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह जन्मोत्सव समिति की संस्थापक सदस्य अन्नपूर्णा देवी भी उपस्थित रहीं. अन्नपूर्णा देवी ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. वहीं जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने माल्यार्पण कर आजादी के महानायक को याद किया. सांसद ने कहा कि आगामी 3 से 6 फरवरी के बीच नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारियों से जन्मोत्सव समिति के सदस्यों की बैठक कर सुभाष चौक पर पार्क निर्माण का प्रस्ताव पारित कराने की बात करेंगी. इसे भी पढ़ें : बृजभूषण">https://lagatar.in/petition-filed-in-court-against-sexual-harassment-allegations-against-brij-bhushan/">बृजभूषण

पर लगे यौन उत्पीड़न आरोप के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल, कहा – पहलवानों ने अध्यक्ष की छवि खराब की

इन लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर किये पुष्प अर्पित 

नेताजी की प्रतिमा पर स्थानीय मोहन आधारशिला स्कूल, कौंडिण्य स्कूल, किड्जी स्कूल के बच्चों ने फूल अर्पित किया इसके अलावा जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी शैलेश कुमार सोलू, संजय शर्मा, पंकज बर्नवाल, अनूप सरकार, उत्तम दास पाल, संदीप मुखर्जी, विप्लव गुप्ता, भारत बक्शी, अरशद खान, जयंतो मजूमदार, शशिकांत सिन्हा, रोहित जयसवाल ने सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित किया. शहर के गणमान्य लोगों में भीम साव, अवनींद्र सिंह, ब्यूटी सिंह, संजीव लांबा, मिलन शाहाबादी, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, चांद आलम, सोनू वारसी, नरेंद्र सिंह चंदेल, विनीत कुमार, अजय सिन्हा, चरणजीत सिंह मंगू , कामेश्वर पांडेय, गौतम वर्णवाल, आशीष पांडेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : खतियानी">https://lagatar.in/khatiani-johar-yatra-workers-waiting-for-cm-hemant-soren-in-simdega/">खतियानी

जोहार यात्रा : सिमडेगा में कार्यकर्ता कर रहे सीएम हेमंत सोरेन का इंतजार

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp