Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुराल वाले फरार, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Koderma: कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरी से बड़ी खबर सामने आई है. जहां नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. 2 महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी. शादी के बाद से महिला का ससुराल वालों के साथ विवाद चल रहा था. वहीं मृतक लड़की के परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ही लड़के के परिवार वाले बेटी को परेशान करते थे. साथ ही मृतक के परिजनों ने इस मामले को लेकर लड़के पर हत्या का आरोप लगाया. उनका कहना है कि लड़के का मुंबई में किसी लड़की के साथ अवैध संबंध था. जिसकी वजह से लड़के ने हमारी बेटी को मार डाला और फांसी के फंदे पर लटका दिया.
मृतक लड़की के परिजनों ने ये भी बताया कि इस मामले को लेकर 1 महीने पहले पंचायत भी बुलाई गई थी. जिसमें यह समझौता हुआ था कि लड़का हमारी बेटी को अच्छे से रखेगा, लेकिन अचानक बुधवार की रात बेटी ने फोन पर बताया कि उसके साथ ससुराल वाले मारपीट कर रहे. जिसके बाद सुबह जब हम बेटी के ससुराल पहुंचे तो हमने बेटी को फंदे से लटकता देखा. मृतक लड़की के परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे मारा गया है. इस घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गये है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें: मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-violence-opposition-mps-reach-parliament-wearing-black-dress-ruckus/">मणिपुर

हिंसा पर सरकार का विरोध, काली ड्रेस पहन कर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, हंगामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही