Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Koderma News :   जमीन विवाद में विधायक के चालक की धारदार हथियार से हत्या, परिजनों पर भी हमला

जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. जबकि उसके परिवार पर भी जानलेवा हमल किया गया, जिसमें तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान राजकुमार यादव के रूप में हुई है, जो कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक थे.
Advertisement
Advertisement

Koderma : जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. जबकि उसके परिवार पर भी जानलेवा हमल किया गया, जिसमें तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान राजकुमार यादव के रूप में हुई है, जो कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक थे. 

 

बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि इस दौरान राजकुमार यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

 

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे राजकुमार यादव के वृद्ध माता-पिता और उनकी मासूम बेटी पर भी हमला किया गया. हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. गुरुवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने राजकुमार यादव के शव के साथ रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया.

 

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

 

इस घटना के बाद चितरपुर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही