Search

 
 
 

Koderma News : नाबालिग की बरामदगी करने पहुंची पुलिस टीम का विरोध, महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला

जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित गरागड़गी गांव में सोमवार देर रात नाबालिग की बरामदगी करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.  इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई, जिससे गांव में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.
 
कोडरमा जिले की खबरें

Koderma :  जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित गरागड़गी गांव में सोमवार देर रात नाबालिग की बरामदगी करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.  इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई, जिससे गांव में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.

 

हालांकि पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया. वहीं, आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

 

जानकारी के अनुसार, जयनगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग 6 जुलाई से लापता थी. मामले को लेकर नाबालिग के पिता ने जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव निवासी राहुल दास पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था.

 

मामले की जांच के दौरान सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग और आरोपी युवक गरागड़गी गांव में मौजूद हैं. सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची पुलिस के साथ नाबालिग की मां भी मौजूद थी.

 

इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया. इस दौरान घर के अंदर घुस रही महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई. हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए नाबालिग को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया.

 

पुलिस ने नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.  वहीं, फरार आरोपी राहुल दास की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही