Search

 
 
 

Koderma News: टीबी मरीजों की संख्या में इजाफा, 349 लोगों में मिले लक्षण

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला टीबी केन्द्र में 100 दिवसीय अभियान को लेकर समीक्षा बैठक डॉ. रमन कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि विगत 24 मार्च से 1 जुलाई तक टीबी के उच्च जोखिम वाले गांव के नजदीकी क्षेत्र में 149 आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए गए.
 
कोडरमा जिले की खबरें

Koderma: टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला टीबी केन्द्र में 100 दिवसीय अभियान को लेकर समीक्षा बैठक डॉ. रमन कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि विगत 24 मार्च से 1 जुलाई तक टीबी के उच्च जोखिम वाले गांव के नजदीकी क्षेत्र में 149 आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए गए. जिसमें टीबी के उच्च जोखिम वाले 174 गांवों में 8025 व्यक्तियों का एक्स-रे मशीन से टीबी स्क्रीनिंग किया गया.

Uploaded Image
349 लोगों को टीबी का संदिग्ध मरीज के रूप में चिन्हित कर सैम्पल कलेक्शन कर बलगम जांच जारी है. डॉ. रमन ने बताया कि अगले चरण में टीबी के उच्च जोखिम वाले गांव के सभी लोगों का एवं कोंगरेट समूह वाले स्थलों का चयन कर वहॉ रह रहे जनसंख्या का एक्स-रे की मदद से टीबी स्क्रीनिंग किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें:


एसडीपीएस एवं एसटीएस को निर्देश दिया गया कि टीबी के नये एवं पूर्व से दवा खा रहे सभी मरीजों का डिफरेंसियेट टीबी केयर के अंतर्गत टीबी के अलावा अन्य जांच (ब्लड शुगर, रक्तचाप, डब्लूबीसी, एचआईवी, बिलूरिबिन इत्यादि) कर निक्षय एप में प्रविष्टि किया जाए, ताकि मरीज की टीबी के आलावा अन्य गंभीर बीमारी का पता लगाया जा सके.


सभी एसटीएस एवं एसटीएलएस को निर्देश दिया गया कि पी.आर.आई सदस्यों से संपर्क कर निक्षय मित्र अभियान में जोड़कर टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए जागरूक किया जाए, जिससे टीबी मरीजों को इलाज के दौरान प्रोटीनयुक्त आहार मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही