Search

 
 
 

तेतुलिया वन भूमि घोटाला में शैलेश सिंह को भेजा गया जेल

सीआईडी ने बोकारो जिला के तेतुलिया मौजा में हुए वन भूमि घोटाले में शैलेश सिंह को कोर्ट के आदेश के आलोक में बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया. सीआईडी उसे पटना से गिरफ्तार कर रांची लायी थी.
 

Ranchi: सीआईडी ने बोकारो जिला के तेतुलिया मौजा में हुए वन भूमि घोटाले में शैलेश सिंह को कोर्ट के आदेश के आलोक में बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया. सीआईडी उसे पटना से गिरफ्तार कर रांची लायी थी.


शैलेश सिंह ने कंपनी बनाकर 10 करोड़ रुपये अंसारी बंधुओं से 75 एकड़ वन भूमि खरीदी थी. साथ ही इसी बिक्री कर अवैध कमाई की थी. इजहार अंसारी ने तेतुलिया की 103 एकड़ वनभूमि पर फर्जी दस्तावेज के सहारे अपना कानूनी अधिकार कायम कर लिया था. उसके इस काम में बोकारो के कई अधिकारियों ने मदद की थी. इजहार अंसारी को मदद करने के आरोप में एक अंचल अधिकारी को बर्खास्त किया जा चुका है.  


तेतुलिया में हुए इस वन भूमि घोटाले की जांच सीआईडी के अलावा ईडी भी कर रही है. ईडी ने अपनी जांच में यह पाया है कि इजराह अंसारी ने अपने पूर्वजों द्वारा पुरुलिया जिला कार्यालय द्वारा की गयी नीलामी में 103 एकड़ जमीन खरीदने के फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपना दावा किया था. राजस्व से जुड़े अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर उनके नाम पर म्यूटेशन कर दिया. इसके बाद उसने जमीन बेची.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही