Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गयी निशान यात्रा, 41 वर्षों से निरंतर हो रहा आयोजन

Advertisement
Advertisement
Koderma : जिले के झुमरीतिलैया के स्टेशन रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर से शुक्रवार की सुबह निशान यात्रा निकाली गयी. यह निशानयात्रा श्री हनुमान जन्मोत्सव और मंडल के 41वां वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित की गयी. निशानयात्रा शहर के स्टेशन रोड, झंडा चौक, राजगढ़िया रोड, सामंतो पेट्रोल पंप होते हुए अड्डी बंगला रोड स्थित मेसर्स केदारनाथ राम गोपाल फैक्ट्री पहुंचकर संपन्न हुई.

निशानयात्रा में सबसे आगे चल रही थी सुसज्जित वाहन

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित निशानयात्रा में वीर हनुमान और जय श्रीराम के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया. हनुमान झांकी भी आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रही. शोभायात्रा में सबसे आगे सुसज्जित वाहन में भगवान गणेश की तस्वीर लगायी गयी थी. जबकि अन्य वाहनों में वीर हनुमान, श्रीराम चंद्र समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा लगी थी. इस यात्रा में श्रद्धालु भक्तों ने वीर हनुमान की ध्वजा लेकर चल रहे थे और श्रीराम नाम का दुपट्टा पहने थे. वहीं महिलाएं हाथ में नारियल लेकर निशान यात्रा पर निकली थीं. इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/substandard-liquor-being-made-in-jharkhand-new-policy-will-be-implemented-minister-jagarnath-mahto/">झारखंड

में बन रही घटिया शराब, नई नीति करेंगे लागू– मंत्री जगरनाथ महतो

निशानयात्रा के बाद सुंदरकांड पाठ का किया गया आयोजन

हनुमान जन्मोत्सव के पहले दिन निशानयात्रा के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया. जिसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी. कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न देवी-देवताओं का दरबार सजाया गया. मंडल के सचिव बबलू सिंह ने बताया कि शनिवार को भव्य गजरा अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का समापन होगा. निशानयात्रा में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मारवाड़ी युवा मंच, माहुरी नवयुवक समिति, दुर्गा वाहिनी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अलावा कई संगठनों के लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़े : एलआईसी">https://lagatar.in/anchor-investors-shortlisted-for-lic-ipo-shares-can-be-availed-at-30-discount/">एलआईसी

आईपीओ के लिए एंकर इन्वेस्टर्स शॉर्टलिस्ट, 30 फीसदी डिस्काउंट में मिल सकते हैं शेयर

लगातार 41 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम

निशान यात्रा के जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता और अतिथियों ने कहा कि श्री हनुमान कलयुग के साक्षात भगवान हैं. शालिनी गुप्ता ने कहा कि धार्मिक संगठन द्वारा लगातार 41 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. वार्षिकोत्सव और जन्मोत्सव लोगों में अलख जगाने का कार्य कर रहा है. ऐसे कार्यक्रमों से जहां भक्तों को भक्तिमय भजन सुनने को मिलता है. वहीं घंटों तनाव से मुक्ति मिलती है. जिप अध्यक्ष ने कहा कि राम भक्त हनुमान भक्तों की श्रेणी में सर्वप्रथम हैं. ऐसे बहुत कम भक्त हैं जिनकी देवताओं के सामने पूजा की जाती है. भक्ति भाव में वीर हनुमान के नाम से संकट भी दूर होता है. हनुमान जी की भक्ति और उनके संस्कारों से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही