Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, 7 करोड़ से अधिक की परिसंपतियों का वितरण

Koderma :  जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में कोडरमा स्थित जिला न्याय सदन सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस शिविर के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 3,28,301 लाभुकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया. कुल 7 करोड़ 12 लाख 91 हजार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार वीरेंद्र कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, एसपी-सह-सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा कुमार गौरव सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. प्रधान जिला जज वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति साधन के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रह सकता तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित की गई है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के सक्रिय सहयोग के कारण आज कई लाभुकों को बुनियादी सुविधाओं से ासंबंधित लाभ दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : रिसर्च,">https://lagatar.in/research-campus-and-faculty-the-backbone-of-the-educational-institution-dr-mukul-narayan-dev/">रिसर्च,

कैंपस और फैकल्टी शैक्षणिक संस्थान की रीढ़ : डॉ. मुकुल नारायण देव
डीडीसी ऋतुराज ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम आदमी तक पहुंच सके, इसके लिए बिचौलियों से बचना होगा और जागरूक होकर हर आदमी को योजनाओं का लाभ लेने के लिए सक्रिय रूप से भाग लेना होगा. एसपी कुमार गौरव ने कहा कि इस प्रकार का विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण कार्यक्रम आम लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है एवं लोगों को जागरूक होकर ऐसे योजनाओं का लाभ लेने की आवश्यकता है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद ने कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रंजीत कुमार सिंह ने किया. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला जज द्वितीय अजय कुमार सिंह, जिला जज तृतीय तरुण कुमार, सी.जे.एम. वैशाली श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रताप चंद्रा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अभिषेक प्रसाद, अवर न्यायाधीश तृतीय मनोरंजन कुमार, एस.डी.जे.एम. कंचन टोप्पो, न्यायाधीश प्रभारी प्रशांत कुमार वर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी जूही कुमारी, शिवांगी प्रिया, मुंसिफ मोहम्मद दानिश नवाज, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, सचिव मनीष कुमार सिंह सहित अधिवक्ता, न्यायालयकर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : शर्मनाक">https://lagatar.in/embarrassing-girls-head-shaved-in-palamu-first-paraded-in-the-whole-village-then-left-in-the-forest/">शर्मनाक

: पलामू में लड़की का सिर मुड़वाकर पहले पूरे गांव में घुमाया, फिर जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही