Search

 
 
 

कोडरमा : पंतजलि परिवार ने दुर्लभ जड़ी-बूटी पौधों का किया रोपण

 
Koderma : पतंजलि परिवार युवा भारत, योग प्रचारक प्रकल्प संयुक्त हरिद्वार के तत्वाधान में झुमरी तिलैया नगर परिषद ब्लॉक मैदान तालाब के पास दुर्लभ जड़ी-बूटी पौधे को लगाया गया. पौधारोपण  योगाचार्य योगी सुषमा सुमन की अगुवाई में की गई . योगी सुषमा सुमन ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए वातावरण शुद्ध करने के लिए सुंदर और दृश्य देखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है. जहां पेड़ पौधे कम रहते हैं वहां भीषण गर्मी भी होती है, गर्म जलवायु भी होती है ,वायु प्रदूषण रहती है और बीमार भी होते हैं. इसलिए एक नारा दिया गया है पेड़ पौधा लगाएंगे जिंदगी बचाएंगे जो जंगल वनवासी में रहते हैं उनकी उम्र भी ज्यादा होती है और स्वस्थ भी रहते हैं, जल्दी  बीमार भी नहीं होते,  इसलिए जीवन में पेड़ पौधे खूब लगाएं और उसकी सुरक्षा भी करें .योगी सुषमा सुमन ने डॉ मनोज कुमार,राजेंद्र साव,डॉ सागर मणि सेठ,राजेंद्र बरनवाल को पौधा देकर सम्मानित किया. मौके पर योग शिक्षक सुरेश सिंह,राजेंद्र बरनवाल,श्रीकांत गुप्ता,गोपाल शर्मा,सतीश सिंह,अजय सिंह,मुंदरू कुमार,अरविंद एकघरे,पिंकी देवी,  शशि देवी,सीमा देवी,शंकर बरनवाल,विमला देवी,वरुण कुमार,मनीष पहाड़ी  किशन लाल साहू,मुन्नी देवी,शीला देवी,कंचन देवी,संगीता देवी,गुड़िया देवी,आरती देवी, वर्षा देवी,मधु देवी,सुषमा देवी,आशा देवी,गीता देवी,रविंद्र कुमार,संजीव कुमार मोदी,  विक्रम कुमार सहित कई लोग मौजूद थे इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-tonnes-of-coal-seized-in-raids-near-barkar-river/">धनबाद

: बरकार नदी के पास छापेमारी में 2 टन कोयला जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही