Search

 
 
 

कोडरमा : चंदवारा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

 
Koderma : चंदवारा थाना परिसर में सोमवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. मौके पर अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव, माईका इंस्पेक्टर निरंजन उरांव, थाना प्रभारी नीतीश कुमार समेत समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे. अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने कहा कि पर्व चाहे जिस समुदाय का हो शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में मनाना चाहिए. सभी लोगों के सहयोग से ही शांति कायम रखने का प्रयास होता है. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव ने कहा कि बकरीद पर्व कुर्बानी का त्योहार है जो आपसी सद्भाव व प्रेम को दर्शाता है. लिहाजा ऐसी कोशिश हो कि सद्भाव व प्रेम का संदेश मिले. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/dead-body-recovered-from-koderma-valley-police-engaged-in-identification/">कोडरमा

घाटी से शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

शांति बनाये रखने में करें सहयोग - थाना प्रभारी

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी व्यक्तियों की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने उपस्थित लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल व संचालन एसआई राजेन्द्र राणा ने किया. मौके पर एसआई ब्रह्मदेव प्रसाद, एएसआई धर्मेंद्र गगराई, श्याम बिहारी मांझी, जिप सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, चंदवारा पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, खांडी मुखिया असगर अंसारी, युवा नेता कृष्णा यादव, अशोक सिंह, रामप्रसाद यादव, महेंद्र यादव, मुंशी यादव, मो इबरार, राजकुमार यादव, मो कुदुश समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/security-of-atm-bank-and-cash-van-with-the-help-of-illegal-weapon-in-jharkhand/">झारखंड

में अवैध हथियार के सहारे एटीएम, बैंक और कैश वैन की सुरक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही