Search

 
 
 

कोडरमा : मछली/मुर्गा बेचनेवालों से लोग परेशान, दुर्गंध से चलना मुश्किल

 
Koderma :  झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड सुभाष चौक की तस्वीर आप देख रहे हैं, जहां नगर परिषद क्षेत्र में इन दिनों सड़क किनारे मांस बेचने वालों की संख्या बढ़ गई है. यहां मछली और मुर्गा विक्रेता ज्यादा हैं. सभी दुकानदार मछली/मुर्गा बेचने के बाद गंदगी सड़क के किनारे ही छोड़कर शाम को घर चले जाते हैं, जिससे वहां दुर्गंध फैल जाती है और लोगों को काफी परेशानी होती है. वहीं सुबह से शाम तक वहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें–बिहारः">https://lagatar.in/bihar-woman-committed-suicide-by-jumping-into-a-well-with-three-children/">बिहारः

तीन बच्चों संग महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

जहां जगह दी गई वहां नहीं लगाते दुकान

आपको बता दें कि नगर परिषद द्वारा बाजार समिति के समीप ही मांस बेचने वालों को जगह दी गई थी, मगर वहां पर कुछ ही दुकानदार अपनी दुकान लगाकर बेच रहे हैं. इस बाबत जब नप प्रशासक विनीत कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बाजार समिति के शहीद चौक के समीप इन लोगों को जगह दी गई है और कहीं भी बेचते हुए पकड़े गए तो उनपर कार्रवाई की जाएगी. पूर्व में भी नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा कई मछली और चिकन विक्रेताओं को समझा-बुझाकर शाहिद चौक के पास जगह दी गई थी. इसके बाद भी जहां-तहां दुकान लगाना शुरू कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-october-the-sultry-heat-and-scorching-sun-are-bothering/">धनबाद

: अक्टूबर में उमस भरी गर्मी व तीखी धूप कर रही परेशान [wpse_comments_template]                  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही