Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की, एक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Koderma: नवलशाही पुलिस ने भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब बरामद किया. साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पुरनाडीह से एक पिकअप वैन से शराब बरामद किया. युवक की पहचान गोमिया थाना क्षेत्र के राजकुमार के रूप में हुई है. थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने बताया कि नवलशाही पुलिस गश्ती पर थी. टीम पुरनाडीह पहुंची थी. इस बीच कोडरमा गिरिडीह मार्ग पर प्रिंस ढाबा के पास एक पिकअप वैन रूका. पुलिस वहां पहुंची तो सभी भागने लगे. इसे भी पढ़ें- जर्मनी">https://lagatar.in/pm-modi-meets-german-chancellor-olaf-scholz-discusses-important-issues/">जर्मनी

के चांसलर ओलाफ शोल्ज से मिले पीएम मोदी, अहम मुद्दों पर चर्चा    
पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया. जबकि दो लोग भागने में सफल रहे. पूछताछ में उन्होंने खुद को कम्पोजिट शराब दुकान का सेल्समेन बताया. उसने अपना नाम राज कुमार बताया. उसने बताया कि मालिक अनिरुद्ध कुमार सिंह के कहने पर अनुप सिंह और मेनेजर विनोद सिंह के साथ शराब को नवलशाही थाना और गिरिडीह क्षेत्र में अवैध रूप से सप्लाई करने ले जा रहे थे. पुलिस ने जब वैन को चेक किया तो भारी मात्रा में शराब की पेटी मिली. पुलिस ने दो सौ से अधिक शराब की पेटी बरामद की. पुलिस उसे जब्त कर थाने ले आयी. पुलिस ने अनिरुद्ध कुमार सिंह, अनुप सिंह, विनोद सिंह, राज कुमार, वाहन के मालिक और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज़ कर लिया है. साथ ही गिरफ्तार किये गए सेल्समैन को जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें- राज्यसभा">https://lagatar.in/jharkhand-news-in-the-rajya-sabha-elections-the-five-mlas-of-jharkhand-democratic-front-will-be-on-the-path-of-ekla-chalo/">राज्यसभा

चुनाव में एकला चलो की राह पर होंगे झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के पांचों विधायक !
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही