Search

 
 
 

कोडरमा : बोल्डर लदा नौ हाइवा को पुलिस ने किया जब्त

 
Markachho, Koderma:  कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर नवलशाही थाना प्रभारी नितेश कुमार ने गुरुवार अहले सुबह नवलशाही थाना भवन के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान ओवरलोड बोल्डर लदा तीन हाइवा जब्त किया. जानकारी के अनुसार उक्त हाइवा घोरथंबा की ओर से बोल्डर लोड कर आ रहा था. पुलिस ने रोक कर इसकी जांच की. पुलिस ने सभी हाइवा चालक से बोल्डर से सबंधित कागजात मांगे. लेकिन चालक द्वारा कागज प्रस्तुत नहीं किया गया. इस पर नवलशाही पुलिस हाइवा को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रेसर कार्रवाई के लिए थाना परिसर में सुरक्षित रख लिया. वहीं दूसरी ओर मरकच्चो थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने थाना क्षेत्र के कोडरमा-कोवाड़ मुख्य पथ से छह बोल्डर लदा हाइवा को जब्त किया. साथ ही इसकी सूचना खनन विभाग को दी. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-headquarters-buzzing-silence-spread-in-jmm-office/">भाजपा

मुख्यालय गुलजार, झामुमो कार्यालय में पसरा सन्नाटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही