Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Koderma: डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियाबर में घरेलू विवाद में पति द्वारा पत्नी की पीट पीट कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियाबर के सोनू कुमार यादव पर अपनी पत्नी सुमित्रा देवी की पीट पीट कर हत्या कर देने का आरोप लगा है. मृतका सुमित्रा देवी के मामा मनोज यादव ने थाना में आवेदन देकर कहा था कि आरोपी सोनू यादव उसकी भांजी के साथ शादी के कुछ दिन बाद से ही मारपीट करता था.  इसको लेकर कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई, लेकिन सोनू के आचरण में सुधार नहीं हुआ. मृतका के मामा मनोज यादव के आवेदन के आलोक में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि मृतका की शादी सोनू यादव से छह वर्ष पूर्व हुई थी. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-fathers-cremation-ground-got-boring-by-not-doing-shraddha/">अनोखी

पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही