Search

 
 
 

कोडरमा : अवैध खनन को लेकर छापेमारी, पत्थर लदा 3 डंफर जब्त

 
Koderma : अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान से हो रहे उत्खनन पर लगाम लगाने को लेकर खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की. आपको बता दें कि नवलशाही थाना क्षेत्र के कुशमई मौजा स्थित मरगोड़िया में अवैध रूप पत्थर खदान संचालित किया जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान खदान के बाहर खड़े तीन डंफर गाड़ी को भी जब्त किया है. यह खदान नवलशाही निवासी रामेश्वर महतो की बतायी जा रही है. इसे भी पढ़ें- बिहारः">https://lagatar.in/bihar-accident-in-septic-tank-three-youths-died-of-electrocution-out-of-five-who-came-down-to-clean/">बिहारः

सैप्टिक टैंक में हादसा, सफाई करने उतरे पांच में तीन युवकों की करंट से मौत

अवैध पत्थर खदानों में होगी कार्रवाई- पुलिस

वहीं खदान के बगल से रेलवे लाइन 200 मीटर के दूरी से गुजरा है. रेलवे लाइन पर कोडरमा से महेशमुंडा के लिए लोकल पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन चार बार गुजरती है. हज़ारों यात्री इस ट्रेन से यात्रा करते हैं, जिसे लेकर रेलवे विभाग के द्वारा पूर्व में ही शिकायत दर्ज करायी गयी थी. बताया ये भी जा रहा है कि मरकच्चो, नवलशाही तथा डोमचांच प्रखंड अंतर्गत कई अवैध पत्थर खदान है, जिसे पत्थर माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है. खदान में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता ना होने के कारण मजदूरों की मौत हो जाती है. बाद में मजदूर के परिजनों को मोटी रकम देकर घटना को दबा दिया जाता है. छापेमारी में डीएमओ दरोगा राय, डीटीओ कार्यालय के अधिकारी व नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही