Search

 
 
 

कोडरमा: शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया गया संस्मरण दिवस

 
Koderma: शहीद पुलिसकर्मियों की याद में शुक्रवार को कोडरमा पुलिस लाइन में संस्मरण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में पिछले साल शहीद हुए 243 पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. झारखंड के शहीद आरक्षी ठाकुर हेंब्रम और आरक्षी शंकर नायक को भी याद किया गया. साथ ही मौके पर शहीद पुलिसकर्मियों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया. शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में जिला पुलिस जवान की ओर से परेड का आयोजन भी किया गया. एस पी कुमार गौरव ने परेड की सलामी ली और शहीद पुलिसकर्मियों की बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-ruling-parties-of-jharkhand-bengal-and-odisha-do-vote-politics-salkhan/">जमशेदपुर

: झारखंड, बंगाल व ओड़िशा के सत्ताधारी दल करते हैं वोट की राजनीति- सालखन

एकता दिवस तक चलेगा कार्यक्रम

इस मौके पर कुमार गौरव ने कहा कि हर साल 21 अक्टूबर को देश की रक्षा में जान गंवाने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया जाता है. इस साल भी एकता दिवस तक जिला में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. एसपी कुमार गौरव के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों ने भी पुलिस लाइन में अमर शहीद स्थल पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर मेजर विकास टूडू, सार्जन सनी कच्छप, एएसई नाजमी नैयर, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुमार मुकेश रवी नंदलाल महतो रामजी यादव के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - बिलकीस">https://lagatar.in/bilkis-bano-case-supreme-court-to-hear-on-november-29-a-fresh-petition-against-the-pardon-of-rape-convicts/">बिलकीस

बानो केस : सुप्रीम कोर्ट दुष्कर्म के दोषियों की माफी के खिलाफ दायर नयी याचिका पर 29 नवंबर को सुनवाई करेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही