Search

 
 
 

कोडरमा : दुष्कर्म कर हत्या करने के अभियुक्त को कठोर आजीवन कारावास

 
मात्र 4 माह कार्य दिवस में त्वरित सुनवाई करते हुए सुनाई गई सजा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दितीय अजय कुमार सिंह की आदालत ने सुनाई सजा 20,000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया, जुर्माना नहीं देने पर 1 वर्ष अतिरिक्त कारावास Koderma:  युवती से दुष्कर्म कर हत्या किए जाने के एक मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार सिंह की अदालत ने अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. मात्र 4 माह के कार्य दिवस में त्वरित सुनवाई करते हुए अदालत ने अभियुक्त मुकेश कुमार, 39 वर्ष, पिता- रक्षा सिंह, शिवपुर, सतगावा, जिला- कोडरमा निवासी को 302 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 20,000 जुर्माना लगाया गया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. वहीं अदालत ने 376 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई. वहीं न्यायालय ने 449 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए 5 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और ₹10000 जुर्माना लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. सभी सजा साथ-साथ चलेगी. लगभग 18 वर्ष तक आरोपी फरार था. पुलिस ने अभियुक्त को 28 जुलाई 2023 को गुजरात से गिरफ्तार कर लाई थी. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-politics-shifted-to-delhi-angry-congress-mlas-said-this/">झारखंड

की राजनीति दिल्ली शिफ्ट, नाराज कांग्रेसी विधायकों ने कही ये बात…

क्या है पूरा मामला

मामला वर्ष 2005 का है. इसे लेकर सतगावा थाना में मामला दर्ज किया गया था. अभियोजन का संचालन लोक अभियोजक पीपी एंजेलिना वारला ने किया. इस दौरान सभी 8 गवाहों का परीक्षण कराया गया. लोक अभियोजक पीपी एंजेलिना वारला ने कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया. वहीं बचाव पक्ष की ओर से एलएडीसी डिप्टी चीफ किरण कुमारी ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया. अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्यों का अवलोकन करने के उपरांत अभियुक्त को दोषी पाते हुए सजा मुकर्रर की और जुर्माना लगाया. बताते चले कि न्यायालय ने 15 फरवरी को आरोपी को दोषी ठहराया था. घटना को लेकर करिता देवी ने सतगावा थाना में मामला दर्ज कराया था. आवेदन में कहा था कि 4 मार्च 2005 को रात्रि में अपने कमरे में युवती सोई थी. करीब 4:30 बजे सुबह में बचाओ बचाओ की आवाज पर नींद खुली और आवाज की ओर दौड़ कर गई तो देखा कि एक युवक उसके ननद के कमरे से निकल रहा है. उसे वह पीछे से पकडने का प्रयास किया. चेहरा देखा तो बगल का मुकेश कुमार पिता रक्षा सिंह था. उसने मुझे धक्का देकर छत की ओर भागा और छत से भाग गया. उसके बाद वह ननद के कमरे में गई तो उसे जमीन पर चित्त मृत पाया. सलवार का नारा खुला हुआ था. उन्होंने पड़ोसी मुकेश कुमार पर ही दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था. इसे भी पढ़ें-11साइबर">https://lagatar.in/11-cyber-criminals-arrested-many-items-including-mobile-atm-recovered-and-many-news-from-bokaro-bermo/">11साइबर

अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल-एटीएम समेत कई सामान बरामद समेत बोकारो-बेरमो की कई खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही