Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : आरजेडी नेता संजय यादव का स्वागत, कहा- कोडरमा सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Koderma: राजद के पूर्व गोड्डा विधायक सह झारखंड राजिद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव का कोडरमा में भव्य स्वागत किया गया. प्रदेश महासचिव रोहित मेहता, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, राजद युवा अध्यक्ष मनोज रजक, डोमचांच नगर अध्यक्ष परवेज खान, सिंटू रेमो समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर संजय यादव ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव कोडरमा से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने दावा किया कि लड़ेंगे और जीतेंगे भी. उन्होंने कहा कि डोमचांच नगर पंचायत के व्यपारियों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवेदन देकर अवगत कराएंगे और समस्या का समाधान कराएंगे. इसे भी पढ़ें:गावां">https://lagatar.in/gawan-dead-body-found-on-the-roadside-family-alleges-murder/">गावां

: सड़क किनारे शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

राजद गरीब-गुरबा की पार्टी- रोहित मेहता

संजय यादव बरकट्ठा विधानसभा के जयनगर प्रखंड में होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. वही राजद के प्रदेश महासचिव रोहित मेहता ने कहा कि राजद गरीब गुरबा की पार्टी है. लालू प्रसाद यादव का सपना रहा है कि गरीब, दलित, अल्पसंख्यक और दबे कुचले की मान सम्मान पर कोई ठेस नहीं पहुंचना चाहिए. लालू प्रसाद यादव ने कभी फिरकापरस्त पार्टी से समझौता नहीं किया. अपना जीवन जेल में बिताने का काम किया. रोहित मेहता ने कहा कि युवाओं की धड़कन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव गरीबों की लड़ाई. इसे भी पढ़ें:दिल्ली">https://lagatar.in/ranchis-akshats-book-released-at-delhis-world-book-fair/">दिल्ली

के वर्ल्ड बुक फेयर में रांची के अक्षत की पुस्तक का विमोचन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही