मौके पर ये रहे मौजूद
इस दौरान बाल सभा और महिला सभा पर विशेष चर्चा की गई. उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में बाल सभा और महिला सभा की मांग को शामिल करना है. वीपीआरपी पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. स्थानीय लक्ष्य को कैसे हासिल करना है. साथ ही साथ 15 वें वित्त की अनुशंसा और आबद्ध, अनाबद्ध की योजना को थीम से कैसे जोड़ेंगे. इसके अलावे अभिसरण आधारित योजना को विभिन्न लाइन विभाग से कैसे जोड़ेंगे. कार्यशाला में जीपीसीसी पर भी चर्चा की गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप ब्लॉक कोर्डिनेटर शशि कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि विजय वर्णवाल, पिपराडीह पंचायत के मुखिया कल्याणी देवी, थाम मुखिया पुष्पा देवी, चंदवारा पूर्वी मुखिया अनिता देवी, बिरसोडीह मुखिया बीरेंद्र यादव, पथलगड्डा मुखिया मीना देवी, उरवा मुखिया मनोज पासवान, कांको पंचायत समिति सदस्य गुंजा देवी, बिरसोडीह के रामप्रसाद यादव, काँटी पंसस राजकुमार पाण्डेय, थाम पंसस उमाशंकर दास, बासुदेव साव, पंचायत सचिव राकेश कुमार, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सत्याजीत हीमवान, टेकलाल साव सीएसओ प्रतिनिधि सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:रामगढ़">https://lagatar.in/preparation-for-ramgarh-by-election-in-full-swing-read-three-news-of-ramgarh-together-including-review-by-the-chief-electoral-officer/">रामगढ़उपचुनाव की तैयारी जोरों पर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा समेत रामगढ़ की तीन खबरें पढ़ें एक साथ दूसरी खबर
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में छात्रों ने टेका मत्था
alt="" width="600" height="360" /> शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम के द्वितीय कक्षा के लगभग 50 छात्र-छात्राओं में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में माथा टेका. सिख धर्म के बारे में शिक्षा प्राप्त की. बच्चे ने अपनी शिक्षिका फाल्गुनी पांडेय, अनमोल कुमारी तथा खुशबू सिंह के साथ सुबह करीब 10:30 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका. इसकेउपरांत ज्ञानी राजा सिंह ने शब्द गायन किया तथा बच्चों एवं ग्रिजली विद्यालय के सुखमय भविष्य के लिए अरदास की. इस मौके पर प्रधान अवतार सिंह कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह खालसा गुरु नानक भवन के प्रधान गुरमीत सिंह रिकी तथा सिख समाज के वरिष्ठ कमलजीत सिंह सलूजा,अशोक मुटनेजा, अमरजीत कौर,इंद्रजीत कौर,पूनम कौर,नीलम कौर,लवली चावला इत्यादि उपस्थित थे.
alt="" width="600" height="320" />
सिख धर्म के बारे में बच्चों को दी गई जानकारी
बीवी अमरजीत कौर ने फाल्गुनी पांडे को शॉल देकर सम्मानित किया. बच्चों का स्वागत करते हुए सभा के सचिव यशपाल सिंह ‘गोल्डन’ ने उन्हें सिख धर्म की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किस प्रकार पांच ककार पहनकर तथा अमृतपान कर सिख बना जाता है. बच्चों ने तथा शिक्षिकाओं ने गुरु ग्रंथ साहिब का दर्शन किया. सचिव ने सबके सुखमय भविष्य की अरदास की. समाप्ति उपरांत सभी बच्चों के बीच कड़ाह प्रसाद के साथ केक एवं नमकीन का प्रसाद वितरण किया गया. तीसरी खबर6 दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न, 82 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
alt="" width="600" height="320" /> रोटरी के यूथ विंग द्वारा कोडरमा जिले में 6 दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. आयोजन में 82 प्रतिभागियों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ भाग लिया. फाइनल में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया. सिंगल और डबल प्रतियोगिता की दो कैटेगरी/श्रेणी थी. 16 से 40 वर्ष तक और 40 से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए था. इस प्रतियोगिता में पूरे कोडरमा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से भी खिलाड़ी भाग लेने आए हुए थे. जिसमें सैनिक स्कूल, तिलैया डैम, कोडरमा जलवाबाद और बिहार पुलिस के एक जवान ने भी हिस्सा लिया. 25 जनवरी को फाइनल मैच के दिन मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पिंकी जैन, रोटरी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने पुरस्कार वितरण किया. इसे भी पढ़ें:राज्यभर">https://lagatar.in/chos-across-the-state-did-their-work-by-wearing-black-badges-said-the-attitude-of-the-government-is-indifferent/">राज्यभर
के सीएचओ ने काला बिल्ला लगाकर किया काम, कहा- सरकार का रवैया उदासीन
alt="" width="600" height="320" />

Leave a Comment