Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ उपचुनाव की तैयारी जोरों पर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा समेत रामगढ़ की तीन खबरें पढ़ें एक साथ

Ramgarh : रामगढ़ उपचुनाव को लेकर शनिवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के रवि कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की गई. बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा एवं एसपी पीयूष पांडे सहित विभिन्न कोषांगों के वरीय अधिकारियों से उनके द्वारा आगामी विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने रामगढ़ जिले के विभिन्न एंट्री/ एग्जिट प्वाइंटों पर बनाए गए चेकपोस्ट एवं उनके माध्यम से चलाए गए जांच अभियान की समीक्षा करते हुए चेक पोस्ट को और भी प्रभावी बनाने एवं चेक पोस्ट को 24×7 एक्टिव रखते हुए जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पोस्टर/ बैनर आदि के माध्यम से लोगों को आगामी विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के दौरान मतदान करने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान श्री कुमार ने एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी आदि के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने एवं स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से उप चुनाव संपन्न कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. बैठक के दौरान श्री कुमार ने फायर आर्म्स डिपोजिशन, एफएलसी, बूथ वेरिफिकेशन, एएमएफ, व्‍हीकल मैनेजमेंट, प्रशिक्षण, रूट चार्ट, कम्युनिकेशन प्लान, ईवीएम हैंडलिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए. बैठक के दौरान आईजी अभियान एवी होमकर ने एसपी पीयूष पांडे से पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023 के तहत किए गए कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने चेकपोस्ट के संचालन व स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, आवश्यकतानुसार पुलिस बल की मांग सहित अन्य विषयों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए.

किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

[caption id="attachment_539198" align="alignnone" width="744"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/28rc_m_175_28012023_1-e1674923599313.jpg"

alt="क‍िराना दुकान से शराब बरामद, दो ग‍िरफ्तार" width="744" height="706" /> क‍िराना दुकान से शराब बरामद, दो ग‍िरफ्तार[/caption] आगामी रामगढ़ उपचुनाव को लेकर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पुल‍िस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी दौरान बरलांगा ओपी प्रभारी रघुनाथ सिंह को गुप्त सूचना म‍िली क‍ि बरलांगा ओपी क्षेत्र के सुथरपुर एवं नावाडीह में क‍िराना दुकान में शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी की. सुथरपुर स्थित जनार्दन महतो के किराना दुकान से पुल‍िस को भारी मात्रा में अवैध शराब म‍िली. ज‍िसमें फॉर सेल ऑफ वेस्ट बंगाल लिखा हुआ दिलखुश इंडिया मेड 60 बोतल, बम्फर - 57 बोतल, इंडिया मेड लिकर किंगफिशर स्टोन प्रीमियम बियर - 8 बोतल, म‍िला.  वहीं नावाडीह स्थित सत्यनारायण प्रसाद के किराना दुकान से फोर सेल इन झारखंड लिखा हुआ ऑफिसर च्‍वाइस ब्लू 30 बोतल शराब बरामद किया गया. इस संबंध में अवैध शराब रखने एवं बेचने के आरोप में दो अभियुक्तों सत्यनारायण प्रसाद 34 वर्ष और जनार्दन महतो 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है. बरलांगा पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है. छापामारी अभियान में बरलांगा ओपी प्रभारी रघुनाथ सिंह के अलावे घनश्याम, विवेक कुमार, शिवरतन कुमार और सोमा उरांव शामिल है.

स्वर्णरेखा महिला समिति ने गुरुकुल की छात्राओं को द‍िए कंबल

[caption id="attachment_539197" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/28rc_m_154_28012023_1.jpg"

alt="स्वर्णरेखा महिला समिति ने गुरुकुल की छात्राओं को द‍िए कंबल" width="1280" height="720" /> स्वर्णरेखा महिला समिति ने गुरुकुल की छात्राओं को द‍िए कंबल[/caption] स्वर्णरेखा महिला समिति पीवीयूएन कंबल वितरण अभियान को जारी रखते हुए समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों की मदद कर रही है. इस पहल के तहत स्वर्णरेखा महिला समिति ने शनिवार को कल्याण गुरुकुल पतरातू की छात्राओं के बीच 40 कंबल और भोजन के पैकेट का वितरण किया. सरिता झा, महासचिव (स्वर्णरेखा महिला समिति), रजनी दयाल, संयुक्त सचिव (बाल भवन) और अन्य सदस्य वितरण के लिए आगे आएं. कहा क‍ि कंबल वितरण अभियान वंचितों को सर्दी से बचाने के लिए प्रतिवर्ष किया जाने वाला एक सतत प्रयास है. गर्मजोशी के साथ जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए पीवीयूएन लिमिटेड द्वारा क‍िये जाने वाला कार्य आगे भी जारी रहेगी. इसे भी पढ़ें : पुलिसकर्मियों">https://lagatar.in/deadly-attack-on-sons-of-policemen-three-injured-two-referred/">पुलिसकर्मियों

के बेटों पर जानलेवा हमला, तीन घायल, दो र‍िम्‍स रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही