Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान शुरू, पहचान और इलाज आसान

Advertisement
Advertisement
Koderma: जिले में गांधी जी की पुण्य तिथि पर रविवार को स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान-2022 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसकी अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कोडरमा डॉ पी मिश्रा ने की. इसमें उपायुक्त का घोषणा पत्र पढ़ा गया. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पी. मिश्रा ने कहा कि गांधी जी ने कुष्ठ बीमारी के कारण समाज मे फैले छुआछूत हटाने में व्यापक कार्य किया था. इसी कारण से गांधी जी की पुण्य तिथि पर पूरे विश्व मे आज कुष्ठ जागरुकता अभियान चलाया जाता है. ACMO ने कहा कि कोडरमा को कुष्ठ मुक्त बनाने के लिए इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करना है. 30 जनवरी को हर साल कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें- सुरक्षा">https://lagatar.in/hemant-government-has-failed-to-provide-security-dont-say-tomorrow-that-we-are-incompetent-people-should-leave-the-locality-babulal/">सुरक्षा

देने में विफल हैं हेमंत सरकार, कल यह ना कह दे कि हम अक्षम हैं, लोग मोहल्ला छोड़कर चले जायें : बाबूलाल        

ये छुआछूत की बीमारी नहीं है

डॉ रमण कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव एवं गांधी जी की पुण्य तिथि पर इस अभियान के कुष्ठ के बारे में लक्षण, इलाज एवं इससे संबंधित भ्रान्तियों के बारे में पूरे जिले में कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा. कुष्ठ की पहचान एवं इलाज आसान है. त्वचा में दाग और दाग में सूनापन कुष्ठ हो सकता है. लक्षण मिलने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं. इसकी दवा mdt  सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त उपलब्ध है. कहा कि अगर आपके आसपास इस तरह के लक्षण के व्यक्ति हैं तो उन्हें कुष्ठ संबंधित जांच कराने के लिए प्रेरित करें. ये छुआछूत की बीमारी नहीं है. कार्यक्रम का संचालन फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन ने किया. इस कार्यक्रम में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण कुमार, उपाधीक्षक डॉ अमरेन्द्र, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डॉ कुलदीप, कुष्ठ विभाग के कार्यालय सहायक अजित कुमार और अरुण सिंह के अलावा कई कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  मन">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-mann-ki-baat-corruption-hollows-the-country-like-a-termite/">मन

की बात में पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही