Search

 
 
 

कोडरमा: प्रोजेक्ट रेल के तहत विद्यार्थियों ने दिये टेस्ट, 17 हजार परीक्षार्थी शामिल

 
Koderma: प्रोजेक्ट रेल के तहत जिले के सभी सरकारी स्कूलों में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का हिन्दी विषय का टेस्ट लिया गया. वहीं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का कॉमर्स संकाय से एकाउंट व विज्ञान संकाय से भौतिक विषय का टेस्ट लिया गया. इसमें प्रश्नपत्र का पैटर्न आगामी मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को ध्यान में रखकर शिक्षकों की गठित टीम द्वारा तैयार किया गया था. टेस्ट के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र का पैटर्न समझाया गया. कुल मिलाकर इसमें करीब 17 हजार विद्यार्थी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-reaches-samarkand-will-attend-sco-summit/">पीएम

मोदी पहुंचे समरकंद, SCO शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत
टेस्ट को लेकर विद्यार्थी काफी उत्साहित थे. बता दें कि प्रोजेक्ट रेल जिले के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल विकसित करने व आगामी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर परिणाम को लेकर जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा प्रोजेक्ट रेल (रेग्युलर एसेसमेंट फार इंप्रूव्ड लर्निंग) चलाया जा रहा है. जिले में इस अभियान की शुरुआत डीसी आदित्य रंजन के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में पिछले वर्ष 2021 में की गई थी. इस अभियान के तहत कक्षा दसवीं व 12वीं के विद्यार्थियों का विषयवार सप्ताहिक टेस्ट लिया जाता है. इसी क्रम में फिर टेस्ट लिया गया. इसे भी पढ़ें– 23">https://lagatar.in/on-23-march-hemant-had-said-in-the-assembly-that-it-was-impossible-to-make-a-local-policy-on-the-khatian-of-1932/">23

मार्च को विधानसभा में हेमंत ने कहा था 1932 के खतियान पर स्थानीय नीति बनाना असंभव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही