Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कोडरमा न्यायालय परिसर का किया शैक्षणिक परिभ्रमण

Koderma : सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कोडरमा न्यायालय परिसर का शैक्षणिक परिभ्रमण किया. इस दौरान छात्रों ने प्रधान जिला सत्र न्यायालय, सिविल कोर्ट, फैमिली कोर्ट, जुडिशल मजिस्ट्रेट कोर्ट, मध्यस्थता केंद्र, एडीजे टू का कोर्ट, एससीएसटी, पॉक्सो, चिल्ड्रन कोर्ट, बाल संरक्षण कोर्ट आदि की कार्यवाही को बाहर से देखा. प्रधान जिला जज वीरेंद्र कुमार तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद और न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया ने क्लैट से संबंधित छात्रों का मार्गदर्शन किया. इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-agriculture-and-food-shops-remained-closed-in-protest-against-the-jharkhand-agriculture-bill/">लातेहार

: झारखंड कृषि बिल के विरोध में बंद रही कृषि व खाद्यान्न दुकानें

कोई भी विषय खराब नहीं होता, पढ़ाई मन लगाकर करें 

प्रधान जिला जज वीरेंद्र कुमार तिवारी ने छात्रों को बताया कि कोई भी विषय खराब नहीं होता. जो पढे पूरे मनोयोग से पढ़ें. सफलता अवश्य मिलेगी. उन्होंने कहा कि क्लैट करके बच्चे अपना भविष्य बना सकते हैं. इसमें बच्चों का कैरियर सुरक्षित है. जबकि प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शिवांगी प्रिया ने क्लैट की तैयारी से संबंधित छात्रों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि क्लैट के लिए अंग्रेजी विषय पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए. छात्रों को अभी से अंग्रेजी न्यूज़पेपर और रोजमर्रा की घटनाओं पर नजर रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों से ज्यादा बेहतर भविष्य न्यायिक क्षेत्र में है. बच्चों ने बीच-बीच में कई सवाल भी पूछे, जिसका बहुत बारीकी से उन्होंने जवाब दिया.

विधि से संबंधित कई जानकारियां दी गई

डीएलएसए कोडरमा की अधिवक्ता सुमन जायसवाल और अश्विनी शरण ने भी विधि से संबंधित कई जानकारियां बच्चों को दी. उन्होंने कोर्ट परिसर में घुमाकर बच्चों को न्यायिक प्रक्रिया से अवगत कराया. इस मौके पर जज इंचार्ज प्रशांत वर्मा, न्यायालय कर्मी रणजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद थे. जबकि बच्चों में कौशांभी मालवा, उज्ज्वल कुमार, रितिका गुप्ता, बंदना कुमारी, मेघा सिंह, घटिका जैन, धनुषी जैन, नंदनी कुमारी, अनमोल राज, स्वर्णम राज, विशाल चौधरी, पुलकित सोनी, सत्यम गुप्ता, पीयूष कुमार, अनीश कुमार, आलोक सिंह, अंशु कुमार, अभिनव सिंह, स्वास्तिका कुमारी, काजल कुमारी, अनुष्का कुमारी, साक्षी पटेल, गौरव राज सिंह, पूजा कुमारी, आयुष कुमार, अनुषा ज्योति, हर्षिता पोद्दार, सुरुचि कुमारी, राजकुमार, फरहान खान, यश राज, शिक्षकों में किशोर कुणाल और पायल सिंह मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें - अनुबंधकर्मियों">https://lagatar.in/contract-workers-surrounded-residence-health-minister-banna-gupta-shouting-slogans/">अनुबंधकर्मियों

ने किया स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव, जमकर की नारेबाजी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही