Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : धूमधाम से मनायी गयी स्वामी तुलसीदास की जयंती

Advertisement
Advertisement
Koderma : झुमरी तिलैया के गुमो में स्थित बचपन प्ले स्कूल, ए यूनिट ऑफ ग्रिजली पब्लिक स्कूल में माध्यमिक वर्ग के बच्चों के बीच संत शिरोमणि कवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संयोजिका अनिता कुमारी, अर्चना चंदन, पूजा झा,शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थियों ने तुलसीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. मौके स्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस की पूजा अर्चना की गई. कार्यक्रम में स्कूल के छात्र रचित सारोगी ने तुलसीदास जी के वेश में बच्चों को उनके जीवन से परिचित कराया और बताया कि किस प्रकार तुलसीदास जी ने अपना संपूर्ण जीवन राम के चरणों में अर्पित कर दिया था. तुलसीदास द्वारा लिखित चौपाइयों को भी रचित सरोगी ने गाया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-disturbance-in-ug-semester-one-examination-in-womens-college-august-24-exam-question-paper-distributed-on-23rd-only/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा में गड़बड़ी, 24 अगस्त की परीक्षा का प्रश्नपत्र 23 को ही बांटा

तुलसीदास विद्वान महापुरूष थे : नीरजा

मौके पर शिक्षक काशीनाथ महतो ने कहा कि तुलसीदास जी की जीवनी बच्चों में संस्कार की सीख देने का उत्तम माध्यम है. उन्होंने बच्चों को स्कूल और गुरूकुल परंपरा के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि अनेक परिस्थितियों में रहकर भी कैसे दोनों भाई भगवान राम, लक्ष्मण ने गुरू आज्ञा से समाज के लिए घातक बन चुके राक्षसों का विनाश किया. तुलसीदास जयंती के अवसर पर प्रधानाचार्या नीरजा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास महान कवि ही नहीं एक विद्वान महापुरूष थे. उन्होंने रामचरित मानस की रचना कर भारतीय समाज को नयी दिशा देने का काम किया. समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा.कार्यक्रम में संयोजक, सयोजिकाओं सहित शिक्षिका रश्मि सूद, सूरज कुमार, मुकेश कुमार भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tribute-paid-to-padma-shri-ramdayal-munda-on-his-birth-anniversary/">चाईबासा

: पद्मश्री रामदयाल मुंडा को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही