Koderma : कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को द तिलाइयांस और टीम ब्लॉक के बीच मैच खेला गया. द तिलाइयांस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्लॉक ने 34.3ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 209 रन बनाए. सुधीर कुमार ने 70 जबकि संगम चौहान ने 47 रनों का योगदान दिया. वहीं द तिलाइयांस की ओर से सौरभ कुमार सिंह 3, शुभम कुमार सिन्हा और जितेंद्र कुमार यादव ने दो दो विकेट झटके. इसे भी पढ़ें :शुरू">https://lagatar.in/rims-gb-meeting-postponed-as-soon-as-it-started/">शुरू
होते ही स्थगित हो गई रिम्स जीबी की बैठक, निदेशक ने की इस्तीफे की पेशकश
: 13 मार्च को कांग्रेस के राजभवन घेराव में भाग लेंगे जिले के कार्यकर्ता [wpse_comments_template]
होते ही स्थगित हो गई रिम्स जीबी की बैठक, निदेशक ने की इस्तीफे की पेशकश
181 रन बनाकर ऑल आउट
बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी द तिलाइयांस ने 30 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी. जितेंद्र कुमार यादव 75 और विकास कुमार यादव ने 35 रन बनाए. टीम ब्लॉक की ओर से संगम चौहान और संदीप चौहान ने दो दो विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टीम ब्लॉक के संगम चौहान को केडीसीए कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू और केडीसीए सचिव दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से दिया. मैच में अंपायर रोहित भारती और बसंत सिंह तथा स्कोरर रवि यादव थे. मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आलोक पांडे, उमेश सिंह, सुमन कुमार, अशोक दास गुप्ता, सोनु खान, धर्मेंद्र कौशिक, तहसीन हुसैन, पवन सिंह, राकेश पांडे, पिंटू शुक्ला, सुरेंद्र प्रसाद, टूर्नामेंट के चेयरमैन सोनू खान, कुंदन राणा, अमित जायसवाल, रवि यादव, सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-march-13-workers-of-the-district-will-participate-in-the-raj-bhavan-siege-of-congress/">धनबाद: 13 मार्च को कांग्रेस के राजभवन घेराव में भाग लेंगे जिले के कार्यकर्ता [wpse_comments_template]
Leave a Comment