Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : विसर्जन जुलूस में गिरने से किशोर की मौत, दूसरी घटना में एक शख्स ने की खुदकुशी

पहली खबर Koderma : चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब उच्च विद्यालय में सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान गिरने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मृतक की पहचान बिपिन चौधरी, पिता सहदेव चौधरी, ग्राम थाम के रूप में की गई है. बता दें कि परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में कोडरमा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें:डीएवी">https://lagatar.in/government-of-indias-inspire-award-given-to-two-children-of-dav-bariatu/">डीएवी

बरियातू के दो बच्चो को दिया गया भारत सरकार का इंस्पायर अवार्ड 
दूसरी खबर

फांसी लगाकर 40 साल के शख्स ने की खुदकुशी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kkkk-31.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> तिलैया थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में शुक्रवार की देर रात्रि करीब 10 बजे फांसी लगाकर 40 वर्षीय व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान लालचंद भुइयां, पिता बंसी भुइयां के रूप में हुई है. पत्नी आशा देवी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे वह पति लालचंद भुइयां को खाना देकर पूजा पंडाल में गई थी. थोड़ी देर में जब वह वापस घर पहुंची तो देखा पति फांसी के फंदे पर झूल रहा था. परिजनों ने उसे कोडरमा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने लालचंद भुइयां को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें: फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-during-the-survey-personnel-rigged-land-worth-crores/">फॉलोअप

: सर्वे के दौरान कर्मियों ने की करोड़ों की जमीन की हेराफेरी, जान‍िये कैसे…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही