Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: ग्राहक बनकर दुकान आये चोर, गहने लेकर फरार

Koderma: डोमचांच जयनगर रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान से चोर ग्राहक बनकर सोने के 51 ग्राम जेवरात लेकर फरार हो गए. जानकारी अनुसार यह घटना श्री राम ज्वेलर्स दुकान में हुई. दो चोर दुकानदार को चकमा देकर दुकान से 2 लाख से अधिक मूल्य के सोने लेकर फरार हो गये. दुकानदार को जब पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी. सोना चुराने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इसे भी पढ़ें– हरियाणा">https://lagatar.in/nitish-kumar-sharad-pawar-yechury-chautala-badal-tejashwi-gathered-in-haryanas-rally-shouted-to-defeat-modi-in-2024/">हरियाणा

की रैली में जुटे नीतीश कुमार, शरद पवार, येचुरी, चौटाला, बादल, तेजस्वी, 2024 में मोदी को हराने की हुंकार भरी
पीड़ित दुकानदार अर्जुन सोनी ने थाने में शिकायत कर लगाने की गुहार लगाई है. पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि शनिवार को सुबह 11 बजे के लगभग दो व्यक्ति जेवर खरीदने लिए आए. जेवरात को देखने के दौरान एक 51 ग्राम का सोने का लॉकेट चुरा लिया. उसने एक दूसरा लॉकेट लेने के लिए एक हजार एडवांस दिया और बोला की कुछ देर में बाजार से आते हैं. उसके जाने के बाद मैंने सीसीटीवी में देखा तो पता चला कि वह व्यक्ति हाथ में चुपके से एक सोने से बना लॉकेट चुरा लिया है. शिकायत के बाद थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान दल बल के साथ दुकान पहुंचे और जांच में जुट गये. इसे भी पढ़ें– कालू">https://lagatar.in/the-main-accused-of-the-criminal-kalu-lama-murder-case-was-arrested-the-incident-took-place-in-morhabadi/">कालू

लामा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मोरहाबादी में हुई थी वारदात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही