Search

 
 
 

कोडरमा : दो बोल्डर लदा हाइवा और बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

 
Koderma /Domchanch : एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर सोमवार को नवलशाही थाना क्षेत्र के कानिकेंद जंगल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बगैर माइनिंग चालान के दो बोल्डर लदा हाइवा ट्रक को जब्त किया. हाइवा बोल्डर लेकर डोमचाँच की ओर जा रहा था. इसी क्रम में जंगल के समीप पहले से मौजूद पुलिस पदाधिकारीयों ने दोनों वाहनों को रोककर चालक से बोल्डर से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा. जब ड्राइवर कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका तो दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया. वही दूसरी ओर थाना प्रभारी ने गश्ती के दौरान ताराटांड गांव स्थित मस्जिद के समीप अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ा. पुलिस ने इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी है. इसे भी पढ़ें : झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-45-hospitals-listed-under-chief-ministers-critical-illness-treatment-scheme-know-how-to-get-benefits/">झारखंडः

मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 45 अस्पताल सूचीबद्ध, जानें कैसे मिलेगा लाभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही