Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : बढ़ रहे अपराध से वैश्य समाज आक्रोशित, दिया धरना

अपनी मांगों को लेकर वैश्य समाज ने जिला मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना धरना के माध्यम से वैश्य समाज ने दिखाई एकजुटता, कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी Koderma : जिले में बढ रहे अपराध व हत्या की घटनाओं के विरोध में वैश्य समाज ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया. इससे पूर्व झुमरीतिलैया के यदुटांड से रैली निकाली गई. रैली में शामिल लोग स्वतंत्रता सेनानी स्व. विश्वनाथ मोदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कोडरमा समाहरणालय तक पहुंचे़. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कोडरमा में वैश्य समाज के लोगों की लगातार हत्याएं हो रही है़. अत्याचार बढ़ा है़. जानलेवा हमला कर मारपीट करने की घटना होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है़. मामले से डीसी-एसपी को अवगत कराने के बाद भी यह हाल है. आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार के बीच दहशत है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thakur-motors-owner-shot-dead-in-barwadda/">धनबाद

: बरवाअड्डा में ठाकुर मोटर्स के मालिक को मारी गोली

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

अपने संबोधन में पूर्व डीजीपी महेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्य समाज किसी क्षेत्र में कमजोर नहीं है़. चंदवारा के बबलू मोदी हत्याकांड सहित अन्य हत्याकांड का उद्भेदन नहीं होने पर समाज चुप नहीं बैठेगा़. वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि इन घटनाओं से हम मर्माहत हैं. कोडरमा में सबसे बडी आबादी होने के बावजूद घटनाएं वैश्य समाज के साथ ही घट रही है़. वैश्य समाज कमजोर नहीं है़. समाज के लोगों को अपने में राजनीतिक चेतना को जागृत करने की आवश्यकता है़. वहीं वैश्य समाज के अध्यक्ष नंदु गुप्ता ने कहा कि हम यह बता देना चाहते हैं कि अपराधियों को जो संरक्षण प्राप्त है उससे हम डरने वाले नहीं हैं. हमारा संघर्ष तब तक होगा जब तक अपराधियों को सजा नहीं मिल जाता. वहीं वैश्य समाज के युवा संरक्षक राजीव जायसवाल ने कहा कि हमारी आबादी 40% होने के बावजूद हमारे उपर शोषण हो रहाहै. हम सिर्फ वोट बैंक बन कर रह गये हैं. धरना को बालगोविंद मोदी, सुषमा सुमन, पुनम बर्णवाल, विशाल भदानी, शिवशंकर वर्णवाल, रामगढ़ मोदी समाज के अध्यक्ष संतोष वर्णवाल, सुरेन्द्र मोदी, उखरा वर्णवाल समाज के अध्यक्ष सीताराम वर्णवाल, सरिया के जिप सदस्य हरिहर मंडल व अन्य ने भी संबोधित किया़. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/avoid-diarrheal-diseases-by-making-a-habit-of-drinking-clean-water-cs/">गढ़वा

: डायरिया पखवाड़ा का शुभारंभ, सीएस बोले- डायरिया से बचना है तो स्वच्छता का रखें ख्याल

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर मरकच्चो की पूर्व प्रमुख सावित्री देवी, चंदवारा की प्रमुख मंजु देवी, डॉ़ राजन, डॉ़ रंजीत, डॉ़ मनोज, डॉ़ प्रमोद वर्णवाल, प्रेमलाल मोदी, छोटेलाल मोदी, सुनील वर्णवाल, आनंद मोदी, सुरेंद्र भाई मोदी, मुन्ना भदानी, मुरली मोदी, शिव कुमार मोदी, शिव शंकर वर्णवाल, पूनम वर्णवाल, महेश मोदी, अजीत वर्णवाल, सूर्यदेव मोदी, डॉ़ बीएनपी वर्णवाल, मनोज मोदी, पपलु मोदी, मनोज मोदी, बबलु मोदी, उमेश मोदी, हरभजन सिंह, कृष्णा मोदी, प्रिंस मोदी, पंकज वर्णवाल, अजय वर्णवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे. मंच संचालन अनूप कुमार ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही