Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला ने मुखिया पर बेटों के साथ रॉड और पत्थर से मारपीट का लगाया आरोप, पुलिस से लगायी न्याय की गुहार

Advertisement
Advertisement
Markacho :  कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनानगर पंचायत के मुखिया व मुखिया पति पर शीषमा देवी  नामक महिला ने आरोप लगाया है. महिला ने मुखिया और मुखिया के पति पर मारपीट और छिनतई का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. साथ ही पुलिस से न्याय की गुहार भी लगायी है. महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि बीते 17 सितंबर की रात के 8 बजे उसके दो बेटे रविन्द्र सिंह व प्रवीण सिंह नावाडीह से अपने घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में देव नारायण यादव घर के पास  मुखिया और मुखिया पति के साथ कई लोगों ने उन दोनों को रोका. जब दोनों रुके तो लाठी डंडे, रॉड और पत्थर से उनके साथ मारपीट की. जिससे उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. जब दोनों घायल होकर गिर गये तो उनके गले में पड़े सोने की चैन को इनलोगों ने छीन लिया. सौने के चैन की कीमत करीब 85000 हजार  रूपये बतायी जा रही है. साथ ही छोटे बेटे के पैकेट से 24000  रुपये निकाल लिये.  पढ़ें - चिराग">https://lagatar.in/chirag-paswan-demanded-imposition-of-presidents-rule-in-bihar-said-cm-should-resign-if-the-state-is-not-doing-well/">चिराग

पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शाषण लगाने की मांग की, कहा- राज्य नहीं संभल रहा तो सीएम दें इस्तीफा
इसे भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-union-home-ministry-in-action-police-arrested-many-clerics/">जम्मू-कश्मीर

: केंद्रीय गृह मंत्रालय एक्शन में, पुलिस ने कई मौलवियों को गिरफ्तार किया

पुरानी विवाद के कारण घटना को दिया अंजाम 

शीषमा देवी ने बताया कि इस घटना को पुरानी विवाद के कारण अंजाम दिया गया है. महिला ने थाने में जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज की है. इस हमले में संजय यादव,देवनारायण यादव,राजा यादव,आर्यन यादव,नीलम देवी, सिकंदर यादव,ललिता देवी, हरिप्रसाद यादव,मुस्लिम मियां,शमसुद्दीन मियां,देवकी सिंह,मुबारक अंसारी, साकिन कारीखोखो एवं राजेश यादव को आरोपी बनाया गया है. इन सभी पर मारपीट के आरोप लगाये गये है. इसे भी पढ़ें - चुनावों">https://lagatar.in/efforts-to-curb-black-money-in-elections-cec-writes-to-law-ministry-limit-on-donations-should-be-fixed/">चुनावों

में काले धन पर रोक लगाने की कवायद, CEC ने कानून मंत्रालय को पत्र लिखा, चंदे की सीमा तय हो… [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही