Search

 
 
 

कोडरमा : तालाब के पास मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

 
Koderma : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेकोबार में एक तालाब के समीप करीब 40 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है. मृतका की पहचान बेकोबार निवासी, सलमा खातून, पति स्व. मुस्ताक अंसारी के रूप में हुई है. मृतका के परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे सभी लोग खाना खाकर में सोने चले गए. मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों के द्वारा उन्हें सूचना मिली की सलमा खातून तालाब के समीप खेत में पड़ी हुई है. इसके बाद जब गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सलमा खातून की मौत हो चुकी थी. इस दौरान लोगों ने उसके शरीर पर चोट के कुछ निशान देखें. परिजनों ने बताया कि सलमा के दुपट्टे से उसका गला भी दबाया हुआ पाया गया. परिजनों ने यह भी बताया कि सलमा के पति मुस्ताक अंसारी का 10 साल पहले बीमारी से निधन हो गया था. उनकी तीन बेटियां हैं. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-is-roaming-on-the-road-and-criminals-are-handling-the-police-station-babulal-marandi/">रांची

एसएसपी सड़क पर घूम रहे और अपराधी थाने संभाल रहे : बाबूलाल मरांडी

मामले की पुलिस कर रही छानबीन

घटना की सूचना पर सदर पुलिस थाना प्रभारी दल बल से साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल मृतका के परिजनों के द्वारा अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देने की तैयारी की जा रही है. इस दौरान थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बेकोबार मे एक महिला का शव बरामद किया गया है जिसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-farmers-upset-due-to-indifference-of-monsoon/">बोकारो

: मानसून की बेरुखी से परेशान हुए किसान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही