Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया शिबू सोरेन का जन्मदिन

Koderma: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया गया.पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. इस मौके पर पदाधिकारियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर गरीब व असहायों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया. कोडरमा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर प्रचार प्रसार करने की भी बात कही गई. बैठक की अध्यक्षता कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने किया. संचालन प्रखंड सचिव उमेश यादव ने की. इस मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, जिला सचिव वीरेंद्र पांडेय, केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव, बैजनाथ मेहता, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, जिला संगठन सचिव नंदकिशोर मेहता, एम चंद्रा, कान्हा यादव, मरकच्चो प्रखंड सचिव सुरेश साहू इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - अजब-गजब">https://lagatar.in/amazing-four-legged-chicken-the-crowd-gathered-to-see/">अजब-गजब

: चार पैरों वाला मुर्गी का चूजा, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही